जिला उद्यान अधिकारी ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के प्रचार-प्रसार हेतु वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।  प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई (माइक्रोइरीगेशन) योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी देवरिया से यू०पी०एम०आई०पी० पोर्टल पर चयनित कम्पनी बब्बर प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड झासी उत्तर प्रदेश जिनको शासन द्वारा विकास खण्ड- देवरिया सदर, बैतालपुर, गौरी बाजार, रुद्रपुर, बरहज, भलुअनी, सलेमपुर, बनकटा व लार आवंटित किया गया है। उपरोक्त विकास खण्डों के कृषकों में योजना के प्रति जागरूकता फैलाने तथा ड्रिप / मिनी / पोर्टेबुल/ रेनगन कार्यक्रम अपनाये जाने हेतु प्रेरित करने के लिये कम्पनी द्वारा प्रचार वैन के माध्यम से कराया गया। प्रचार वैन को कार्यालय जिला उद्यान अधिकरी भुजौली देवरिया से विकास खण्डों में प्रचार हेतु हरी झण्डी दिखाकर जिला उद्यान अधिकारी श्रीराम सिंह द्वारा रवाना किया गया।
उक्त वैन विकास खण्ड- देवरिया सदर बैतालपुर गौरी बाजार, रूद्रपुर बरहज भलुअनी सलेमपुर, बनकटा होते हुए लार विकास खण्ड के विभिन्न गांवों में प्रचार-प्रसार करेगी तथा किसानों को पर ड्रॉप मोर क्रॉप माइक्रोइरीगेशन योजना के बारे में किसानों को जागरूक करेगी।
उक्त अवसर पर प्रभारी विकास खण्ड पत्रिका सिंह, उ0नि0 सुशील शर्मा, सउनि रणजीत यादव, स0उ0नि० तथा प्रभारी योजना सीताराम यादव, व०उ०नि० सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

7 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

9 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

11 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

11 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

13 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

13 hours ago