कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बिंदुवार व्यक्तिगत शौचालय हेतु प्राप्त आवेदनों, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, निर्माण हेतु भुगतान की प्रगति, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, आदर्श ग्राम चयन हेतु सत्यापन आदि की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि व्यक्तिगत प्रत्येक ब्लॉक में न्यूनतम एक ग्राम पंचायत में आरआरसी की स्थापना हेतु कार्यवाही तत्काल शुरू करें, साथ ही ग्राम पंचायतों में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट की भी स्थापना का कार्य शुरू करें। उन्होंने कहा कि बीडीओ उपयुक्त स्थल का चयन करते हुए ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण भी कराएं।
उन्होंने ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन को प्राथमिकता पर रखते हुए गुणवतापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया और इस संदर्भ में किए गए कार्यों का रैंडम सत्यापन जिलास्तरीय अधिकारी, बीडीओ और अभियंता की संयुक्त टीम द्वारा कराने हेतु निर्देशित किया। मॉडल ग्राम पंचायत के चयन हेतु बीडीओ को स्थलीय सत्यापन का निर्देश दिया। उन्होंने व्यक्तिगत शौचालय हेतु प्राप्त आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने हेतु सभी बीडीओ को निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि बीडीओ क्षेत्र में निकलकर निर्माण कार्यों की जांच करें और भ्रमण आख्या 10 दिन के भीतर जमा करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी बीडीओ क्षेत्र में निकलें और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करें। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को भी समय-सीमा के भीतर निस्तारित करें। उन्होंने आदर्श ग्राम पुरस्कार हेतु न्यूनतम18 ग्रामों की सूची डीपीआरओ कार्यालय को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस दौरान पीडी राम दरश चौधरी, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, सभी बीडीओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

18 minutes ago

महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प, डूहा बिहरा में श्रद्धा से मनाई गई 1017वीं जयंती

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा डूहा बिहरा स्थित डेरा पर बुधवार को…

1 hour ago

किसान हित में प्रशासन सख्त, योजनाओं के क्रियान्वयन पर तेज हुई निगरानी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग…

1 hour ago

रानीगंज में किन्नर रेखा रहस्यमय ढंग से लापता, बाजार में आक्रोश

सीसीटीवी में पुल तक दिखीं, झाड़ियों में मिला मोबाइल; 48 घंटे में खुलासे की मांग…

1 hour ago

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

2 hours ago

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए प्रशासन सख्त, ओवरस्पीडिंग पर विशेष अभियान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…

2 hours ago