Categories: Uncategorized

जिला गंगा व वृक्षारोपण , पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न

गो आश्रय स्थलों पर वृक्षारोपण कराने तथा नदियों के किनारे अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय स्थित सभागार में जिला गंगा समिति एवं वृक्षारोपण तथा पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न हुई। जिला गंगा समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका एवं नगर पंचायतो में ठोस एवं द्रव्य पदार्थों के अपशिष्ट को नदियों में प्रवाहित करने से रोकने हेतु एमआरएफ सेंटर के निर्माण के अद्यतन की स्थिति जानकारी ली। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ने बताया कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में द्रव्य एवं ठोस पदार्थ के अपशिष्ट को नदियों में प्रवाहित से रोकने हेतु सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के स्थल का चिन्हीकरण हो चुका है। शीघ्र ही आगे की कार्रवाई की जानी है। जिलाधिकारी ने नदियों के किनारे स्थित ग्राम पंचायत में नदियों के जल को स्वच्छ रखने हेतु नदी किनारे स्थित ग्राम पंचायत में जागरूकता फैलाने के साथ ही कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करने के भी के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। इसके अलावा उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को नदी के किनारे स्थित गांव में जैविक खाद का प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित करने को भी कहा तथा गांव के किसानों में रासायनिक खादों को छोड़ जैविक खाद प्रयोग करने हेतु जागरूकता फैलाने के भी निर्देश दिए।जनपद स्थित पकड़ीताल, तालतरोय, नरजा ताल में मखाना, सिंघाड़ा की खेती करने तथा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने हेतु उन्होंने उद्यान विभाग को किसानों का शीघ्र चयन कर इसकी पैदावार प्रारंभ करने को कहा। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी स्कूल,कॉलेज में नदियों को स्वच्छ रखने हेतु छात्रों के बीच जागरूकता फैलाने को कहा। नदियों के किनारे अतिक्रमण को देखते हुए उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने तथा खाली स्थलों पर वृहद वृक्षारोपण कराए जाने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बायोमेडिकल वेस्ट की सूचना नियमित उपलब्ध कराने तथा अस्पतालों के बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण का औचक निरीक्षण नगर पालिका परिषद एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ करने के निर्देश दि। जिला वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति की बैठक के दौरान जिला अधिकारी ने जिन विभागों द्वारा शत प्रतिशत जियो टैगिंग कार्य अभी पूर्ण नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल जिओ टैगिंग कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा पौधों की जीवित प्रतिशत की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद को इस वर्ष कुल 3050860 वृक्षारोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है,जिसमें वन विभाग को 13 लाख 98 हजार 200 पर्यावरण विभाग को 141000, ग्राम्य विकास विभाग को 1106000, नगर विकास विभाग को 16000 कृषि विभाग को 181000 तथा उद्यान विभाग को 113000 प्रमुख हैं। जिलाधिकारी ने समस्त विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढा खुदाई का कार्य पूर्ण करने तथा वृक्षों का उठान करते हुए शत प्रतिशत वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी पीके पांडे, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद दिनेश कुमार, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

rkpnews@somnath

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

3 hours ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

3 hours ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

3 hours ago

शिवबारात में गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी : थानाध्यक्ष

ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…

3 hours ago

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

4 hours ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

6 hours ago