डीएम की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण समिति/मिशन वात्सल्य की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी सहित सभी सम्बंधित अधिकारियों/पदाधिकारियों को बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रमिक बाल उन्मूलन अभियान 1 मई 2023 से 31 मई 2023 तक सफल क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होंने स्पॉन्सरशिप योजना, बाल सेवा योजना सामान्य ,बाल सेवा योजना कोविड योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु ग्राम स्तर पर व ब्लाक स्तर पर बाल संरक्षण समिति की बैठक नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया गयाl जरूरतमंद एवं देखरेख की आवश्यकता वाले बालकों को चिन्हित करने के लिए विशेष जोर देते हुए किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति तथा जिला बाल संरक्षण इकाई को विशेष देखरेख और राजकीय संप्रेक्षण गृह संरक्षित बालों को की सुरक्षा और संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाने हेतु संबंधित को निर्देश दिया गया। जनपद में संस्थागत व गैर संस्थागत देखभाल कार्यक्रम पर चर्चा के साथ जनपद में बच्चों की शिक्षा स्वास्थ्य पोषण और बाल श्रम बाल विकास जैसे मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की गयी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी न्यायिक अजय कुमार त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर, पी0डी0 संजय नायक, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी आर0पी0 तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, जिला कृषि अधिकारी पी0सी0 विश्वकर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी डा0 श्वेता त्रिपाठी, सूचना विभाग से रत्नेश चौधरी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी गण व अन्य लोग उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट का असर, प्रीमियम पेट्रोल महंगा—दिल्ली से मुंबई तक जानें नए रेट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…

55 minutes ago

आधी रात में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला जौनपुर, घर में लगी भीषण आग—गृहस्वामी गंभीर झुलसे, लाखों का नुकसान

मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…

1 hour ago

देवरिया के कालीचरण घाट पर समाजसेवी की पहल, हैंडपंप ठीक कर लगाया पीपल का पौधा—पर्यावरण का दिया संदेश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…

1 hour ago

बलिया में फरार आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर पर मुनादी—कुर्की की तैयारी तेज

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…

1 hour ago

संत कबीर नगर: ट्रक की टक्कर से कंबाइन मशीन पुल से गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…

1 hour ago

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

9 hours ago