बदायूं(राष्ट्र की परम्परा)
जिला बस ऑपरेटर यूनियन अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिला बस ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी, बस मालिक, बस स्टाफों द्वारा बदायूं म्याऊं की सड़कों के गढ्ढो को भरने हेतु मुख्यमंत्री को सम्बोधित प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को सौपा।जिसपर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल एक्सईएन को निर्देश देकर एक सप्ताह में सर्वे करवाकर गढ्ढे भरने के निर्देश दिए गए।इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष ओमकार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बस हमारी लगभग 100 प्राइवेट बसें उपरोक्त मार्ग पर बैध शासन द्वारा अनुज्ञा पत्रों पर संचालित होती हैं तथा शासन को मार्ग के कर के रूप में लगभग 50000/- रुपये प्रति माह देय करती है, करीब एक साल से बदायूं से म्याऊं तक का मार्ग अत्यंत टूटा है तथा इन पर भयंकर गढ्ढे है जिससे दुर्घटनाएं भी घटित होती है। रास्ते मे कई गड्ढे तो ऐसे है जिसमे बस का या अन्य भारी वाहनों की स्टेयरिंग फ्री हो सकता है जिसमे की कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है जिसको हमने लिखित रूप से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है, जिसपर तत्काल जिलाधिकारी ने एक्सईएन को कॉल करके सब गढ्ढे भर कर मोटरविल करवाने के निर्देश दिए एवं हमे आश्वासन दिया की जल्द से जल्द उक्त रूट को मोटरविल करवा दिया जाएगा। इस अवसर पर अवनेश पाल, रणधीर सिंह, बबलू शर्मा, राजीव सिंह, रियासत, शेरोज, इंद्रेश, पूंजाराम, विनोद, रामू, चंद्रपाल, मु अजहर, सचिन गुप्ता, निलपाल, सब्बीर, हरिओम, नरेंद्रपाल, पुष्पेंद्र, बाबू हसन, कल्लू, सत्यवीर, राम, रोहित, जहिर, गुड्डू, दिलीप, देवेंद्र, वाजिद, जाकिर अली आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…
ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…
जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…
कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…
UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…