जिला सलाहकार समिति की बैठक सीएमओ कार्यालय में संपन्न

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) 1994 के अनुपालन के संदर्भ में जिला सलाहकार समिति की बैठक सीएमओ कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में जनपद में नए अल्ट्रासाउंड केंद्रों के पंजीकरण, केंद्रों के चिकित्सकों के परिवर्तन और केंद्रों के निरस्तीकरण सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। के0एम0सी0 अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर फरेन्दा रोड, परफैक्ट अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर परतावल बाजार, जीवन ज्योति डायग्नोस्टिक सेन्टर बृजमनगंज में चिकित्सक परिवर्तन का आवेदन तीनों केंद्रों द्वारा किया गया था, जिसे समिति द्वारा स्वीकार किया गया। दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लिए नवीन आवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत हुए, जिन्हे समिति ने स्वीकार कर लिया जबकि पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर के पंजीकरण को समिति ने निरस्त करने का निर्णय लिया। जनपद में में कुल 51 अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित हैं, जिनमें 04 सरकारी केंद्रों पर चल रहे हैं, शेष निजी संस्थानों द्वारा संचालित हैं।
बैठक में समिति के अध्यक्ष अधिशासी अधिवक्ता रमेश मिश्रा, सीएमओ डॉ नीना वर्मा, एसीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद , डॉ आनन्द मोहन श्रीवास्तव, डॉ विशाल चौधरी, सुनील कुमार पाण्डेय, डॉ शुभम, अनामिका श्रीवास्तव, डॉ निकिता चौधरी, डॉ मल्लिका विश्वास व जिला समन्वयक पी0सी0पी0एन0डी0टी0 आदित्य पाण्डेय उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

8 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

9 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

9 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

10 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

10 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

11 hours ago