मुख्य मार्गो से जुड़ने वाले 112 लिंक रोड किए गए चिन्हित,बनेंगे स्पीड ब्रेकर, लगेंगे शाइनिंग बोर्ड
सड़क सुरक्षा नियमों का करें पालन,सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में करें सहयोग – जिलाधिकारी
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को लेकर जिला प्रशासन बेहद गंभीर है।इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के निर्देश पर समस्त विकास खण्डों में ऐसे लिंक रोड का चिन्हीकरण किया गया है जो सीधे मुख्य रोड से जुड़ती है। प्रायः ऐसी सड़कों पर तेजी से लोग लिंक रोड के माध्यम से मुख्य मार्गों पर आ जाते हैं एवं मुख्य मार्ग पर तेज गति से चलने वाले वाहनों की चपेट में आते हैं,जिससे दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा बैठते हैं। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने समस्त विकास खण्डों के कुल 112 लिंक रोड का चिन्हीकरण कराया है, जो सीधे मुख्य मार्ग से जुड़ते हैं। इनमें मोहम्मदाबाद गोहाना में 7, रानीपुर में 8,परदहा में 10, कोपागंज में 10,बड़गांव में 9, फतेहपुर मंडाव में 17, दोहरीघाट में 25, रतनपुरा में 7 एवं घोसी में 19 लिंक रोड शामिल है। जिलाधिकारी के निर्देश पर इन लिंक सड़कों पर मनरेगा कन्वर्जेंस से स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे, जिससे मुख्य मार्ग पर पहुंचने से पहले लोगों के वाहन की गति धीमी हो सके। साथ ही पीडब्ल्यूडी कन्वर्जेंस से ऐसे मार्गों पर साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे जिससे मुख्य मार्ग पर चलने वाले वाहन ऐसे स्थान पर अपनी गति सीमा को नियंत्रित रख सके। इन दो महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की संभावना है जिससे घायल एवं मृतकों की संख्या में भी कमी आएगी। जिलाधिकारी ने बार बार जनपद वासियों से अपील की है कि बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलाएं। साथ ही यातायात के नियमों का पालन करते रहे जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इसके अलावा उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात न करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने आदि का भी कई बार जिक्र कर जनपद वासियों से अपील की है। ज्ञातव्य है कि विगत कई माहों में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं के कारण लगभग एक मौत प्रतिदिन देखने को मिल रही है, जिससे जिला प्रशासन चिंतित है और इसमें कमी लाने हेतु हर संभव प्रयास कर रहा है।
कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…
पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…
डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…