लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के अधिवक्ताओं ने बंदियों को किया जागरुक
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में तथा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला व सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह के पहल पर गुरुवार को जिला कारागार में विधिक सहायता साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने बंदियों को जागरुक करते हुए कहा कि जेब में पैसा नही है तो भी कोई भी न्याय पाने से वंचित नही होगा। आर्थिक रुप से निर्धन लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने का कार्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और असुरक्षित वर्गों को प्रभावी सक्षम कानूनी सहायता प्रदान करने के दिशा में एलएडीसीएस निरंतर कार्यरत है। ऐसे व्यक्ति रिमांड व जमानत के स्तर से लेकर विचारण पूर्ण होने तथा अपील दाखिल होने तक निशुल्क अधिवक्ता नियुक्त कराए जाने हेतु आवेदन कर सकते हैं।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी संजीव कुमार पांडेय ने उपस्थित बंदियों के विभिन्न जिज्ञासाओं को शांत करते हुए विधि के पहलुओं के बारें में विस्तार से बताया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के असिस्टेंट मो. दानिश व प्रज्ञा श्रीवास्तव ने उक्त सुविधा का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करने के तरीके के बारे में जानकारी देते हुए उक्त व्यवस्था का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।
इस दौरान प्रमुख रुप से जेल के अधिकारी-कर्मचारी व पैरालीगल वालंटियर उपस्थित थे।
नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…