मासिक धर्म जागरूकता के तहत समाजसेवी संस्था दस्तक द्वारा निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
महिलाओं के स्वास्थ्य सेवा और मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता की दिशा में सहयोग हेतु पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल महिला कल्याण संगठन वाराणसी की अध्यक्षता, मोनिका सक्सेना के निर्देशन में मंडल महिला कल्याण संगठन के कार्यकारिणी की सदस्याओं द्वारा 01 नवम्बर,2023 को मंडलीय रेलवे चिकित्सालय अस्पताल,वाराणसी पर समाजसेवी संस्था ‘दस्तक’ के सौजन्य से निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया । यह सैनिटरी पैड पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल महिला कल्याण संगठन के तत्वावधान में, मंडल चिकित्सालय अस्पताल में भर्ती महिलाओं एवं बच्चियों को निःशुल्क वितरित किया गया । इस दौरान नव युवतियों को मासिक धर्म एवं मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जानकारी भी दी गई एवं इस दौरान लापरवाही से होने वाली संक्रामक बिमारियों एवं उनसे उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गयी । मंडल महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं ने बताया कि मासिक चक्र के दौरान खुद को स्वच्छ रखकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है । उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान गंदे कपड़े का प्रयोग करने से गंभीर बीमारी भी हो सकती है, जिससे हमेशा संक्रमण का खतरा बना रहता है । इस पैड वितरण अभियान में प्रतिमा जायसवाल(सचिव/मंडल महिला कल्याण संगठन), पूजा सिंह (कोषा अध्यक्ष/ मंडल महिला कल्याण संगठन), नम्रता सिंह, शालिनी पांडेय, शिवानी श्रीवास्तव, मौसमी,एवं मंडल महिला कल्याण संगठन की सदस्याओं ने उक्त महिलाओं को महिला जन्य बीमारी उपचार एवं इसमें सैनिटरी पैड की उपयोगिता के बारे में बताया गया है । उन्होंने यह भी समझाया कि सैनिटरी पैड का उपयोग कर वे बड़ी बीमारी से बचाव किया जा सकता है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाहजहांपुर में नेटवर्क ठप: जियो-एयरटेल सेवाएं एक महीने से प्रभावित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गढ़िया रंगीन में मोबाइल नेटवर्क की…

3 hours ago

गोरखपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और रॉड से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर…

3 hours ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: DM दीपक मीणा, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…

4 hours ago

भारत-नेपाल बिजली परियोजना में मुआवजा विवाद गहराया, फसल नुकसान पर किसानों का आंदोलन चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…

4 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office Day 7: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा)। आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस…

4 hours ago

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो भड़के ट्रंप: बोले- ‘डर के कारण डील नहीं कर रहा ईरान’, दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…

5 hours ago