मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। अंधेरी पूर्व के मारुति हाई स्कूल में हिंदी भाषी विकास परिषद द्वारा पी एस फाउंडेशन की अध्यक्षा स्वीकृति शर्मा के जन्मदिन समारोह के परिप्रेक्ष्य में स्कूली बच्चों को मुफ्त में नोटबुक का वितरण किया। खास बात यह है कि स्वीकृति शर्मा का जन्मदिन स्कूली बच्चों द्वारा अनोखे तरीके से मनाया गया। समारोह में प्रमुख अतिथि पी एस फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही सच्ची ताकत है। यदि विद्यार्थियों को योग्य संसाधन और सुविधाएं मिली तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। आज के बच्चे कल के भारत के भविष्य हैं। इस अवसर पर हिंदी भाषी विकास परिषद की ओर से स्वीकृति शर्मा की उत्कृष्ट कार्यो की प्रशंसा की समारोह में प्रमुख रूप से हिंदी भाषी विकास परिषद के संस्थापक अध्यक्ष उमेश उपाध्याय, परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप शुक्ला, तालुका अध्यक्ष अशोक दुबे , संदीप चौबे, पुष्पा त्रिपाठी , सौरभ उपाध्याय, सेंडी रावत सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और अभिभावक उपस्थित थे।
औरैया किसान दिवस में सिंचाई और सोलर पम्प योजना पर प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों…
📌 19 फरवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, विज्ञान, राजनीति और कला के चमकते सितारे…
19 फरवरी का इतिहास: आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, प्रसिद्ध व्यक्तित्व और ऐतिहासिक मोड़ 🕰️ आज…
🗓️ आज का पंचांग | 19 फरवरी 2026, गुरुवारआज फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…