बस्ती(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश के क्रम में शीतलहर व ठण्ड से बचाव हेतु, उप जिलाधिकारी हर्रैया गुलाब चन्द्र ने निराश्रित एवं बेसहारा लोगों को कम्बल वितरित किया। उन्होने बताया कि, अब तक कुल 115 कम्बल वितरित कराया गया एंव चिन्हित स्थानों पर विगत 5 दिनों से अलाव भी जलवाया जा रहा है।
जिला आपदा प्रबन्धन प्रधिकरण के आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने निर्धारित रोस्टर के क्रम में, तहसील हर्रैया में जाकर शीतलहर एंव ठण्ड से बचाव के लिए जन समुदाय को जानकारी दिया। निराश्रितजन रैन बसेरा, पशु आश्रय स्थल एवं चिन्हित स्थानों पर प्रशासन द्वारा जलवाये जा रहे अलाव का प्रयोग कर ठण्ड से बचें। तथा व्यक्तिगत तौर पर भी भरपूर गर्म कपडों का प्रयोग करें। यथासंभव कुहरें व शीतलहर में कम से कम बाहर निकले एंव ठण्ड लगने पर तुरन्त चिकित्सक का परामर्श लें। इस अवसर पर तहसीलदार इन्द्रमणि तिवारी हर्रैया, आपदा सहायक सत्यदेव एंव राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहें।
महिला सिपाही से दुर्व्यवहार के दावे और ग्रामीणों की पिटाई के आरोपों से गरमाया मामला,…
फोटो ai निर्मित कुत्ते के काटने के बाद गाय में दिखे संदिग्ध लक्षण, प्रसाद खाने…
वाराणसी एयरपोर्ट पर उड़ान से ठीक पहले मचा हड़कंप! वाराणसी ✍️ (राष्ट्र की परम्परा) ।…
AI हैकाथॉन, गेमिंग और विदेशी फिल्मों का दिखेगा जलवा, 23 अक्टूबर से शुरू होगा फिल्म…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। पत्नी को मायके से विदा कराने पहुंचे एक युवक के साथ…
फोटो goo नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। संयुक्त राष्ट्र (UN) के मंच पर भारत…