देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि स्व० चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री)के जन्मदिवस 23 दिसम्बर 2022 को ‘किसान सम्मान दिवस’ के रुप में मनाया जाएगा। इस दिन सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेशन योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय किसान मेला / कृषक वैज्ञानिक संवाद तथा कृषि सूचना तन्त्र योजना के अन्तर्गत जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी / किसान मेला / कृषि प्रदर्शनी का आयोजन भारत भारती इण्टर कालेज, भरथुआ, देवरिया के प्रांगण में किया जाएगा, जिसमे कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध विभागों को किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम एवं विकास गोष्ठी में सहभागिता सुनिश्चित की जानी है।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे 23 दिसंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से स्वयं उपस्थित होंगे तथा वे अपने- अपने विभाग से पुरस्कृत होने वाले कृषकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए अपने विभाग से सम्बन्धित एक प्रदर्शनी / स्टॉल भी लगवाना सुनिश्चित करेंगे।
महिला सिपाही से दुर्व्यवहार के दावे और ग्रामीणों की पिटाई के आरोपों से गरमाया मामला,…
फोटो ai निर्मित कुत्ते के काटने के बाद गाय में दिखे संदिग्ध लक्षण, प्रसाद खाने…
वाराणसी एयरपोर्ट पर उड़ान से ठीक पहले मचा हड़कंप! वाराणसी ✍️ (राष्ट्र की परम्परा) ।…
AI हैकाथॉन, गेमिंग और विदेशी फिल्मों का दिखेगा जलवा, 23 अक्टूबर से शुरू होगा फिल्म…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। पत्नी को मायके से विदा कराने पहुंचे एक युवक के साथ…
फोटो goo नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। संयुक्त राष्ट्र (UN) के मंच पर भारत…