हरपालपुर/ हरदोई(राष्ट्र की परम्परा)
अरवल थाना क्षेत्र के चांदापुर गांव में बंटवारे के विवाद में सगे भाइयों में हुई मारपीट, पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
अरवल थाना क्षेत्र के चांदापुर गांव निवासी बृजेश पुत्र प्रभुदयाल ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि, बंटवारे के हिस्से में उसने दूसरे भाई प्रवेश व रत्नेश के हिस्से का मकान ढाई लाख रुपए में खरीद लिया था। कब्जे को लेकर विवाद हुआ, जिसमें मारपीट होने लगी। दूसरे भाई प्रवेश दीक्षित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया बंटवारे में मिले मकान पर बृजेश, देवेश आदि जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसको लेकर मारपीट हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…