खलीलाबाद बाईपास एवं रामनगर बाईपास के संरेखण की स्वीकृति के लिए दिशा की वर्चुवल बैठक संपन्न

वीडियो कांफ्रेंसिंग में सांसद, विधायकगण, विधान परिषद सदस्य, डीएम व सीडीओ तथा अधिशाषी अभियन्ता एनएचएआई सहित अन्य अधिकारी सम्मिलित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित खलीलाबाद बाईपास एवं रामनगर बाईपास के संरेखण के संबंध में पूर्व सूचनानुसार जिला निगरानी एवं समन्वय समिति (दिशा) की वर्चुवल बैठक आयोजित की गयी। जूम लिंक के माध्यम से वीसी में सांसद लक्ष्मीकान्त पप्पू निषाद (अध्यक्ष दिशा समिति), विधायक सदर अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान एवं विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, संतोष सिंह तथा जिलाधिकारी (सदस्य/सचिव दिशा समिति) महेन्द्र सिंह तंवर एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, अधिशाषी अभियन्ता राष्ट्रीय मार्ग खण्ड लोक निर्माण विभाग बस्ती सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी सम्मिलित रहे।
वर्चुवल बैठक में खलीलाबाद बाईपास एवं रामनगर बाईपास का प्रेजेन्टेशन दिखाया गया जिसके अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-328ए (नन्दौर-खलीलाबाद-धन घटा-रामनगर-न्योरी मार्ग) के अन्तर्गत जनपद संत कबीर नगर में खलीलाबाद बाई पास प्रस्तावित है, जिसके निर्माण हेतु सम्भावित रूट के क्रम में विकल्प-1 की कुल लम्बाई 14.10 कि0मी0 है एवं यह कुल 18 ग्राम पंचायत (बालूशासन, बेलया, बंजरिया, बघौली, सुन्दरपार बजहा, चंदिया, चाचापार, सतौहा, बाराहाटा, औरंगाबाद, अतरौला, चकमद अरूल्ला, जोरवा, बानभर, उस्काखुर्द, तेनुआराय, दुघरा, चदही) से होकर जा रहा है। जिसमें कुल 63.675 हे0 का भूमि अधिग्रहण होना प्रस्तावित है। विकल्प -2 की कुल लम्बाई 15.2 कि0मी0 है एवं यह कुल 13 ग्राम पंचायत (बालूशासन, पिड़ारी, बाघाकोई, कोल्हूआलकड़ा, जंगलखुर्द, सरही ईस्ट, धौरहरा, मजगांवा उर्फ मंझरिया, कटबन्ध, अतरौलिया, गौसपुर, नहसापुर) से होकर जा रहा है। जिसमें कुल 69.3 हे0 का भूमि अधिग्रहण होना प्रस्तावित है। जिसके सम्बन्ध में जनप्रतिनिधिगण द्वारा सुझाव प्रस्तुत किये गये। सांसद द्वारा खलीलाबाद बाईपास निर्माण को जनपद के इन्फ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेन्ट एवं अवागमन की सुलभता की दिशा में एक अच्छा प्रस्ताव बताया गया तथा भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा के संबंध में जानकारी चाही गयी कि क्या किसानों की सहमति से भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही की जा रही है तथा उन्हें इसका कितना मुआवजा मिलेगा उक्त के संबंध में अधिशासी अभियन्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग, लो0नि0वि0 बस्ती द्वारा अवगत कराया गया कि भूमि अधिग्रहण किसानों की सहमति के साथ प्रचलित नियमानुसार मुआवजा वितरण किया जायेगा। विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी द्वारा यह सुझाव दिया गया कि खलीलाबाद बाईपास के निर्माण में आमी नदी पर बालूशासन के पास एक अतिरिक्त सेतु का निर्माण कराया जाए इस संबंध में अधिशाषी अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग, लो0नि0वि0 बस्ती द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में यातायात के दृष्टिगत ही बाईपास का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया एवं भविष्य के दृष्टिगत 45 मीटर चौड़ाई में भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही की जा रही है एवं भविष्य की आवश्यकतानुसार यातायात में वृद्धि होने पर अतिरिक्त सेतु का निर्माण प्रस्तावित करने हेतु मंत्रालय के संज्ञान में लाया जायेगा। विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने जानना चाहा कि प्रस्तावित बाईपास भूमि अधिग्रहण कितना मीटर होगा तथा निर्माण कितना चौड़ा होगा। अधिशाषी अभियन्ता ने अवगत कराया कि भूमि अधिग्रहण भविष्य के दृष्टिगत 45 मी0 चौड़ाई में होगा तथा निर्माण वर्तमान में 12 मी0 चौड़ाई में होगा। विधायक द्वारा यह जानकारी चाही गयी कि एन0एच0-27 एवं रेलवे क्रासिंग हेतु कहां पर आर0ओ0बी0 का प्रस्ताव दिया गया है। इसके सम्बन्ध में अधिशाषी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि एन0एच0-27 पर आर0ओ0बी0(वायाडक्ट) जिसकी लम्बाई 150 मी0 लगभग है जिसमें रेलवे क्रासिंग सम्मिलित करते हुए प्रस्ताव तैयार किया गया है। विधायक धनघटा गणेश चौहान द्वारा यह सुझाव दिया गया कि यातायात को देखते हुए धनघटा चौराहे पर जाम की समस्या को दूर करने के लिए एक फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाए। इस सम्बन्ध में अधिशाषी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि धनघटा चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण उक्त परियोजना में सम्मिलित किया जाना प्रस्तावित है। सदस्य विधान परिषद सुभाष यदुवंश ने भी कहा कि खलीलाबाद बाईपास अच्छा प्रस्ताव है इससे जिले का विकास होगा। सदस्य विधान परिषद ने कहा कि यह अच्छा प्रस्ताव है इसके लिए सभी को धन्यवाद। जनप्रतिनिधिगण जो सुझाव दिए है उस पर सम्यक विचार किया जाए। उक्त समस्त बिन्दुओं का संज्ञान में लेते हुए सांसद तथा जनप्रतिनिधिगण द्वारा खलीलाबाद बाईपास के विकल्प-01(लम्बाई14.10 कि0मी0)के संरेखण को अनुमोदित करते हुए अग्रिम कार्यवाही की संस्तुति दी गयी है।

Karan Pandey

Recent Posts

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

4 minutes ago

देवरिया में भूतपूर्व सैनिकों को 2 दुकानों का आवंटन, 23 फरवरी से आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…

5 minutes ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

1 hour ago

Bahraich: 10वीं के छात्रों की बाइक को बस ने मारी टक्कर, दो की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…

1 hour ago

ट्रंप का ओबामा पर ‘एलियन जानकारी लीक’ का आरोप, UAP-UFO बहस तेज

अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…

1 hour ago

पूर्वांचल में 140 उद्यमों को सहयोग देगी जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल, सात जिलों में नया कोहोर्ट शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…

1 hour ago