Categories: Uncategorized

बहुउद्देशीय मत्स्यजीवी सहकारी समितियों के गठन पर चर्चा

बरहज व कपरवार में गठित की जा रही मत्स्यजीवी साहकारी समिति

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिला मत्स्यपालक अधिकारी विजय मिश्र के निर्देश पर कपरवार में शुक्रवार को मत्स्य पालकों एवं मछुआ समुदाय के लोगों की बैठक सम्पन्न हुई I जिसमें बरहज क्षेत्र के कपरवार व बरहज में बहुउद्देशीय मत्स्यजीवी सहकारी समिति के गठन कराने पर विस्तार से चर्चा करते हुए, मत्स्य विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई I निषाद जितेन्द्र भारत ने कहा कि प्रदेश सरकार मत्स्यपालकों एवं मछुआ समुदाय के लोगों के प्रति फिक्रमंद ह, काफी वर्षों बाद बहुउद्देशीय मत्स्यजीवी सहकारी समीतियों का गठन किया जा रहा है I मछुआ प्रतिनिधि रामधनी निषाद ने कहा कि निषाद समाज के लोगों को स्वरोजगार के साथ-साथ मछुआ आवास, केसीसी, दुर्घटना बीमा कई विभागीय लाभप्रद योजनायें लागू है I बीआरडी एफपीसी के डायरेक्टर ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि एफपीओ और सहकारी समितियां मिलकर काम करेंगी तो बहुतायत सरकारी योजनायें धरातल पर दिखेंगी I बरहज ब्लॉक के कृषि टेक्निशियन ललित कुमार ने पराली पर चर्चा करते हुए लोगों को जागरूक किया I बैठक की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि प्रह्लाद गुप्ता व सञ्चालन चिंतामणि साहनी ने किया I इस अवसर पर सुभाष चन्द्र, विजय साहनी, पारसनाथ, विभीषण साहनी, बबलू साहनी, शम्भुनाथ निषाद, राजाराम निषाद, शकुंतला देवी, मीरा देवी, आशा देवी, मुन्ना देवी, सीमा देवी, कपूरचंद निषाद,राम सुभग साहनी, सालिकग्राम आदि उपस्थित रहें I

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

6 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

7 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

7 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

8 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

8 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

8 hours ago