1065 पदों पर सीधी भर्ती का मौका, मऊ की महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर

आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि, 16 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की महिला अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी और सुनहरा अवसर सामने आया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के रिक्त पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि निदेशालय स्तर से प्राप्त निर्देशों और अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद आवेदन की अंतिम तिथि में विस्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें –मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल नहीं रहे, अंतिम संस्कार आज

अब जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के 1044 रिक्त पदों के लिए उम्मीदवार 14 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले इसकी अंतिम तिथि 4 दिसंबर निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 21 पदों के लिए अब अभ्यर्थी 16 दिसंबर 2025 तक भर्ती पोर्टल पर अपना आवेदन जमा कर सकेंगे, जबकि पहले इसकी अंतिम तिथि 6 दिसंबर थी।

सूत्रों के अनुसार बड़ी संख्या में इच्छुक उम्मीदवार आवेदन से वंचित रह जा रहे थे, जिसके चलते समय विस्तार का निर्णय लिया गया। यह कदम खासकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी है, जो तकनीकी या अन्य कारणों से समय रहते आवेदन नहीं कर पा रही थीं।

ये भी पढ़ें –टायर फटने से बेकाबू डंपर ने मचाई तबाही, तीन की मौत कई गंभीर रूप से घायल

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। पात्रता, आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता से जुड़ी जानकारी भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन अवश्य कर लें, क्योंकि इसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा।

यह भर्ती जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे हजारों महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

4 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

5 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

5 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

5 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

5 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

6 hours ago