जर्जर सड़के ,विद्युत कटौती व महंगाई भाजपा सरकार की प्रमुख उपलब्धि – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस की बैठक में बनी जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष की रणनीति

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को सलेमपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई ,जिसमें क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने की रणनीति तैयार की गई।जिला उपाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद ने कहा कि जनता भाजपा के खोखले वादों को जान गई है, अब वह कांग्रेस के तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि आज आम जनता महंगाई से परेशान है, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत आसमान छू रही है,दाल 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।भाजपा की सरकार इस पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही है।बिना कांग्रेस की सरकार बने इस पर लगाम नही लग पाएगा। जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि भाजपा की सरकार की नौ साल की प्रमुख उपलब्धि, जर्जर सड़के, महंगाई,व अघोषित विद्युत कटौती है।सलेमपुर क्षेत्र की सलेमपुर-चेरो, लार पिंडी से खरवनिया, पिंडी- भागलपुर, सलेमपुर- पयासी, सलेमपुर से मगहरा होते हुए करूअना ,नवलपुर से लार बाईपास सहित दर्जनों सड़के पूरी तरह टूट गई है।केवल कागज में इन सड़कों की मरम्मत व नए निर्माण का टेंडर हो रहा है।कई वर्षो से यह सड़कें टूटी हुई है।इन सभी समस्याओं को लेकर जनसंपर्क कर संघर्ष किया जाएगा। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि यह सरकार युवा,बेरोजगार, नौजवान विरोधी है,जनहित में इसको बदलना जरूरी है।बैठक को जिला सचिव लालसाहब यादव, रामविलास तिवारी, सत्यम पांडेय, अखिलेश मिश्र, दयाशंकर यादव, राहुल मिश्र, मनीष रजक,रणजीत सिंह, डॉ नरेन्द्र यादव, सुरेंद्र यादव, परमानन्द प्रसाद, संजय मिश्र, यूसुफ खान,चुन्नु श्रीवास्तव, रोहित यादव, रमाशंकर प्रसाद,आदि ने सम्बोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

हत्या मामले का आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

33 minutes ago

डिजिटल और पेपरलेस होगी जनगणना 2027, तैयारियां तेज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…

35 minutes ago

सपा कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को समाजवादी पार्टी बरहज के पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व…

36 minutes ago

देवरिया में समाजसेवी पर जानलेवा हमला, फर्जी डिग्री वाले अस्पतालों की शिकायत के बाद बवाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में कथित रूप से फर्जी डिग्री के सहारे संचालित निजी…

44 minutes ago

लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के तहत लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के…

1 hour ago

देवरिया में मिशन शक्ति अभियान के तहत कॉलेज और मंदिर परिसरों में जागरूकता कार्यक्रम

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…

1 hour ago