काग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी का करेंगे दिग्विजय समर्थन

नही लड़ेंगे दिगी राजा चुनाव

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर लगातार राजनीतिक सरगर्मियां बनी हुई है। गुरुवार शाम तक इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि दिग्विजय सिंह और शशि थरूर के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला हो सकता है। लेकिन आज अचानक खबर आई कि मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनाव लड़ने की पुष्टि पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने की। इस खबर के आने के साथ ही दिग्विजय सिंह ने अब चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। दिग्विजय सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि अब मैं चुनाव नहीं लडूंगा। उन्होंने कहा कि वे (मल्लिकार्जुन खड़गे) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और मैं उनका काफी आदर भी करता हूं इसलिए मैंने तय किया है कि मैं उनका (नामांकन भरने में) समर्थन करुंगा। उन्होंने कहा कि खड़गे जी मेरे सीनियर हैं। मैं उस दिन उनके आवास पर गया और उनसे कहा कि अगर वह दाखिल कर रहे हैं तो मैं अपना नामांकन दाखिल नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि वह दाखिल नहीं करेंगे। बाद में, मुझे प्रेस के माध्यम से पता चला कि वह एक उम्मीदवार हैं।

इससे पहले गुरुवार को दिग्विजय सिंह ने नामांकन फॉर्म हासिल किया था और कहा था कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुक्रवार को दाखिल करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस का अध्यक्ष कोई भी बने लेकिन गांधी परिवार के प्राथमिकता बनी रहेगी। मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि उन्हें गांधी परिवार का समर्थन हासिल है। काफी विचार विमर्श करने के बाद उन्हें अध्यक्ष पद के लिए आगे किया गया है। पहले अशोक गहलोत खूब चर्चा में थे। हालांकि, राजस्थान में घटित राजनीतिक घटनाक्रम के बाद अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ने का फैसला नहीं लिया है। अशोक गहलोत को लेकर भी फिलहाल संशय की स्थिति बरकरार है कि वह राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं। अशोक गहलोत की मुलाकात मल्लिकार्जुन खड़गे से भी हुई है। फिलहाल मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा के सांसद हैं और नेता प्रतिपक्ष भी हैं। 

वहीं, शशि थरूर ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। शशि थरूर भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी ने शशि थरूर से साफ तौर पर कहा था कि कोई भी यह चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। गुरुवार रात में कांग्रेस के जी-23 नेताओं के भी एक बड़ी बैठक हुई। माना जा रहा है कि जी-23 की ओर से भी किसी नेता पर दांव लगाया जा सकता है। आनंद शर्मा के आवास पर मनीष तिवारी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पृथ्वीराज चव्हाण जैसे नेता मौजूद रहे। कुल मिलाकर देखे तो कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर हलचल लगातार बनी हुई है। 

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

21 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

24 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago