काग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, मल्लिकार्जुन खड़गे की उम्मीदवारी का करेंगे दिग्विजय समर्थन

नही लड़ेंगे दिगी राजा चुनाव

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर लगातार राजनीतिक सरगर्मियां बनी हुई है। गुरुवार शाम तक इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि दिग्विजय सिंह और शशि थरूर के बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला हो सकता है। लेकिन आज अचानक खबर आई कि मल्लिकार्जुन खड़गे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनाव लड़ने की पुष्टि पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने की। इस खबर के आने के साथ ही दिग्विजय सिंह ने अब चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। दिग्विजय सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि अब मैं चुनाव नहीं लडूंगा। उन्होंने कहा कि वे (मल्लिकार्जुन खड़गे) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और मैं उनका काफी आदर भी करता हूं इसलिए मैंने तय किया है कि मैं उनका (नामांकन भरने में) समर्थन करुंगा। उन्होंने कहा कि खड़गे जी मेरे सीनियर हैं। मैं उस दिन उनके आवास पर गया और उनसे कहा कि अगर वह दाखिल कर रहे हैं तो मैं अपना नामांकन दाखिल नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि वह दाखिल नहीं करेंगे। बाद में, मुझे प्रेस के माध्यम से पता चला कि वह एक उम्मीदवार हैं।

इससे पहले गुरुवार को दिग्विजय सिंह ने नामांकन फॉर्म हासिल किया था और कहा था कि मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुक्रवार को दाखिल करूंगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस का अध्यक्ष कोई भी बने लेकिन गांधी परिवार के प्राथमिकता बनी रहेगी। मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि उन्हें गांधी परिवार का समर्थन हासिल है। काफी विचार विमर्श करने के बाद उन्हें अध्यक्ष पद के लिए आगे किया गया है। पहले अशोक गहलोत खूब चर्चा में थे। हालांकि, राजस्थान में घटित राजनीतिक घटनाक्रम के बाद अशोक गहलोत ने चुनाव लड़ने का फैसला नहीं लिया है। अशोक गहलोत को लेकर भी फिलहाल संशय की स्थिति बरकरार है कि वह राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं। अशोक गहलोत की मुलाकात मल्लिकार्जुन खड़गे से भी हुई है। फिलहाल मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा के सांसद हैं और नेता प्रतिपक्ष भी हैं। 

वहीं, शशि थरूर ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। शशि थरूर भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी ने शशि थरूर से साफ तौर पर कहा था कि कोई भी यह चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। गुरुवार रात में कांग्रेस के जी-23 नेताओं के भी एक बड़ी बैठक हुई। माना जा रहा है कि जी-23 की ओर से भी किसी नेता पर दांव लगाया जा सकता है। आनंद शर्मा के आवास पर मनीष तिवारी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पृथ्वीराज चव्हाण जैसे नेता मौजूद रहे। कुल मिलाकर देखे तो कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर हलचल लगातार बनी हुई है। 

Editor CP pandey

Recent Posts

‘महाभारत’ के कर्ण पंकज धीर का निधन, अर्जुन बने फिरोज बोले– “एक बहुत ही अच्छे दोस्त को खो दिया”

एंटरटेनमेंट (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में कर्ण का यादगार किरदार निभाने वाले…

1 hour ago

इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी खौफनाक: मिलने से इनकार पर महिला के बेटे का अपहरण, लखनऊ से दिल्ली पुलिस ने किया रेस्क्यू

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दक्षिण पूर्व दिल्ली की अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने…

2 hours ago

जनसुराज का बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा वार

प्रशांत किशोर ने सत्ता में आते ही 100 सबसे भ्रष्ट नेताओं और नौकरशाहों की अवैध…

3 hours ago

बुलंदशहर: 18 माह के मासूम की हत्या, संदूक में मिली लाश; आरोपी परिजनों संग करता रहा तलाश

उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बुलंदशहर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना…

3 hours ago

आईजीआरएस में उलटबांसी: सूचना मांगने वाले पर ही आरोप, रिपोर्ट में बना दिया आरोपी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।ग्राम पंचायत निजामाबाद के एक युवक द्वारा जन सूचना अधिकार के तहत मांगी…

3 hours ago

बहल के निजी स्कूल में टीचर की हैवानियत: चचेरे भाइयों को डंडे से पीटा, थप्पड़ों से किया लहूलुहान, अस्पताल में भर्ती

हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बहल कस्बे स्थित एक निजी स्कूल में हैरान कर देने…

3 hours ago