डायट प्राचार्य ने विद्यालय के निरीक्षण में जानी निपुण लक्ष्य की प्रगति

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l प्राचार्य के नेतृत्व में डायट की टीम ने दुदही विकास खंड के, धर्मपुर न्याय पंचायत के ग्राम पंचायत रकबा दुलमापट्टी के कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर का निरीक्षण कर, शैक्षणिक गतिविधियों व भौतिक परिवेश की स्थिति जानी। इस दौरान छात्रों की निपुण दक्षता भी जांची गई।
दोपहर बाद डेढ़ बजे डायट प्राचार्य डा. अमित कुमार सिंह, प्रवक्ता मुकेश गुप्ता व प्रवक्ता प्रीति गुप्ता उक्त विद्यालय पहुंचे। सर्वप्रथम शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की जहाँ सहायक अध्यापक धनन्जय कुमार मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह व शिक्षामित्र अनीता देवी उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह बीईओ की मासिक बैठक में बीआरसी गए थे, जबकि सहायक अध्यापक नीतू यादव चाइल्ड केयर लीव पर थीं। सपोर्टिव सुपरविजन के दौरान प्राचार्य डा. सिंह ने निपुण लक्ष्य के प्रति छात्रों की स्थिति, विद्यालय का भौतिक परिवेश, मिड डे मील की गुणवत्ता व कार्यालय के रजिस्टरों के उचित रखरखाव का निरीक्षण किया। कंपोजिट ग्रांट के उपभोग, डीबीटी, रसोईया मानदेय, एसएमसी की बैठक के बारे में जानकारी ली। प्रवक्तागण ने शिक्षक डायरी, छात्रों की उपस्थिति, निपुण लक्ष्य के सापेक्ष छात्रों की दक्षता व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जांच की। पुस्तकालय, गणित किट, खेल सामग्री के बारे में जानकारी ली। शौचालय, रनिंग वाटर व कायाकल्प के संतृप्त पैरामीटर्स के बारे में जाना।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

3 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

16 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

28 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago