डायट प्राचार्य बीईओ को कार्य पूर्ण कराकर रिपोर्ट देने का दिया निर्देश

कसया बीआरसी व कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
डायट प्राचार्य डा. अमित कुमार सिंह ने सोमवार को कसया विकास खंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व बीआरसी का स्थलीय निरीक्षण कर, भवनों के निर्माण व मरम्मत कार्य की हकीकत जानी।
अपराह्न सवा एक बजे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निमार्णाधीन भवन के स्थलीय निरीक्षण के निर्माण कार्य गतिमान पाया गया, जिसमें भवन का छत पूर्ण हो चुका है तथा दीवाल की सफाई व टाईलीकरण का कार्य को गति मिला हैं। अपराह्न दो बजे ब्लाक संसाधन केन्द्र के औचक निरीक्षण के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित पायी गयी। डायट प्राचार्य डा. सिंह ने परिसर में पूर्व निर्मित भवन के मरम्मत कार्यो का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें भवन के टाईलीकरण का कार्य पूर्ण पाया गया, किन्तु भवन की छत का मरम्मत कार्य अपूर्ण पाया गया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा संज्ञान दिया गया है, कि अतिशीघ्र छत के मरम्मत का कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा। डायट प्राचार्य ने खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कार्यों को ससमय पूर्ण कराकर प्रगति आख्या से अवगत कराना सुनिश्चित करें ।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

3 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

4 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

4 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

5 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

5 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

5 hours ago