जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डीएचएस की बैठक संपन्न

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में देर सायं जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक सीएमओ कार्यालय स्थित धनवंतरि सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था को शासन की मंशानुरूप मजबूत करने एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को पोषण ट्रैकर का डाटा स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आईसीडीएस विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को निरंतर ट्रैक किया जाता है। ऐसे में प्रसव की संभावित माह से जुड़े आंकड़े स्वास्थ्य विभाग को मिलने से गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव हेतु सीएचसी/पीएचसी पर लाना संबंधित क्षेत्र की आशा का उत्तरदायित्व होगा। यदि पोषण ट्रैकर एप पर दर्ज गर्भवती महिलाओं की संख्या और सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव के आंकड़े में अंतर मिलता है तो आशा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत माह अगस्त तक 19,892 संस्थागत प्रसव के लक्ष्य के सापेक्ष 13,959 असंतोष व्यक्त किया और 128 प्रसव घरेलू होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गर्भवती महिला का संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया। सरकारी अस्पतालों में जन्म होने पर महिला एवं शिशु को कई प्रकार के लाभ स्वतः मिलने लगते हैं। उनका प्रचार-प्रसार कर लोगों को स्वास्थ्य केंद्रों पर आने के लिए प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी ने झोलाछाप डॉक्टरों एवं अपंजीकृत चिकित्सालय तथा अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ हुई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इनके विरुद्ध प्रवर्तन अभियान तेज करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 53 स्वास्थ्य इकाइयों को एप्रोच मार्ग से जोड़ने की कार्ययोजना बना ली गई है। शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा। जनपद के समस्त 16 सीएचसी का जेम पंजीकरण हो गया है। जेम पोर्टल के माध्यम से ही खरीदारी सुनिश्चित की जाए।

इससे पूर्व जिलाधिकारी ने बंजरिया स्वास्थ्य केंद्र को एनक़्वास सर्टिफिकेट मिलने पर ग्राम प्रधान अब्दुल सलाम, प्रभात रंजन तथा सत्यादेवी सहित पूरी टीम को सम्मानित किया। इस दौरान सीएमओ डॉ राजेश झा, एसीएमओ डॉ संजय कुमार, एसीएमओ डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी, डीसीपीएम डॉ राजेश, सहित विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारी एवं एमओआईसीगण उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमर, गर्दन और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए नई उम्मीद, न्यू कॉलोनी में शुरू हुआ दर्द निवारक क्लिनिक

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद! विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और जिला पंचायत…

29 minutes ago

शिवा शर्मा केस में पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी भेजे गए जेल

लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

1 hour ago

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

2 hours ago

बरेली मोड़ के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की…

2 hours ago

अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क-नाली निर्माण की तैयारी तेज, अवैध निर्माणों पर लगेंगे लाल निशान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महानगर के खन्नौत नदी के पास स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क…

2 hours ago

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सतर्कता बरतें पुलिसकर्मी: डीएम-एसपी

बलिया में स्नातक व शिक्षक चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग, 20 पोलिंग…

2 hours ago