प्रधानों की मांगों को एक सप्ताह में पूर्ण कराने के आश्वासन पर धरना स्थगित

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
खंड विकास अधिकारी के स्थानांतरण को लेकर चल रहा प्रधान संघ का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ द्वारा स्थगित कराया गया।
आपको बताते चले कि बरहज ब्लाक परिसर में खण्ड विकास अधिकारी के विरुद्ध बुधवार से ग्राम प्रधान अध्यक्ष बरहज राजेश यादव के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों व मनरेगा मजदूरों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा था,जिसको देखते हुये, शुक्रवार को उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ व थाना प्रभारी कपिलदेव चौधरी धरना स्थल पर पहुँचे, जहाँ जिला प्रधान संघ अध्यक्ष अशोक मिश्रा व प्रधान संघ बरहज राजेश यादव के द्वारा ग्राम प्रधानों तथा मनरेगा मजदूरों के साथ 6 सूत्रीय मांगों पर पत्रक उपजिलाधिकारी को सौंपा।जबकि उपजिलाधिकारी द्वारा उनकी मांगों को एक सप्ताह में पूर्ण कराने के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन स्थगित कराया गया।
यह धरना प्रदर्शन बरहज ब्लॉक प्रधान संघ ने खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा प्रधानों से किये जारहे अभद्र व्यवहार, धन उगायी और भ्रष्टाचार व स्थानांतरण को लेकर किया जा रहा था।जो शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया।
इस दौरान राजेश यादव ,राधेश्याम गौड़, रामनाथ यादव, ओम प्रकाश यादव ,राजेंद्र यादव, संजय यादव ,शंकर प्रसाद ,सतीश यादव ,इंद्रजीत ,चंद्रभान यादव ,विनोद कुमार, राजेश कुमार ,मनोज कुमार दिग्विजय गामा यादव, आदित्य ,विरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वास्थ्य के नाम पर निजीकरण का खेल

✍️ लेखक: संजय पराते सरकार आदिवासी हितों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन बजट और…

53 minutes ago

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

8 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

8 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

8 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

9 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

9 hours ago