बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार की भोर से ही श्रद्धालुओं ने खनुआ नदी के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई।बघौचघाट के बाबा भागवत दास घाट,पकहां के शिवा घाट ,यूपी बॉर्डर बिहार स्थित घूरना कुंड घाट, कुशहरी घाट पर पड़ोसी जिला कुशीनगर,देवरिया, गोपालगंज बिहार से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुवार देर रात से ही डेरा डाल लिया था।जो शुक्रवार आधी रात से ही नदी घाटों पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और गंगा मईया की जयकारे लगाई।और स्नान,दान पुण्य कर घाटों पर स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना किए।उसके बाद श्रद्धालुओं ने नदी घाटों पर लगे भव्य मेलों का भ्रमण कर जरूरत के सामानों को खरीदा एवम मेले का आनंद उठाया।इस मौके पर ग्रामीण इलाकों से आए लोग खास महिलाओं की संख्या अत्यधिक थी।इस दिन स्नान करने से पूरे वर्ष का गंगा स्नान का पूर्ण प्राप्त होता है।इस दिन भगवान विष्णु का आराधना का विशेष महत्व होता है।वही नदी घाटों एवं मेले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए यूपी और बिहार पुलिस मुस्तैद रही।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…