अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने आस्था के साथ दिया अर्घ्य

पुलिस प्रशासन हर कदम पर रही मुस्तैद।

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा में व्रतियों ने उत्साह से अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। रविवार को मां सरयू की पवित्र जलधारा में खड़े होकर व्रतियों ने अर्घ्य देने की प्रक्रिया को पूरा किया और छठ मैय्या से मनौतियां मांगी। पूजा की थाली में प्रसाद व फल लेकर व्रतियां छठ मैय्या के गीत गाती हुई बरहज छठ घाटों पर पहुंची। दोपहर से ही सरयू किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। खरना करने के बाद व्रतियों द्वारा पहला अर्घ्य दिया गया है। सोमवार को व्रतियां उदयगामी सूर्य को दूसरा व अंतिम अर्घ्य देकर व्रत खोलेंगी और इसके साथ छठ पर्व का समापन हो जाएगा।
नहाय-खाय के साथ आस्था का महापर्व छठ शुरू हो जाता है और चार दिन तक श्रद्धालुओं द्वारा छठ मैय्या की पूजा अर्चना की जाती है। खरना के बाद व्रतियों का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। रविवार को बरहज क्षेत्र की व्रतियों ने सरयू नदी तट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। विधि-विधान के साथ पूजा की थाली में श्रद्धालुओं ने प्रसाद रखा। जैसे-जैसे सूर्यास्त होता रहा व्रतियों ने उसी तरफ सूर्य देव को अर्घ्य दिया। इस दौरान नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्रत्येक घाटों पर पर्याप्त साफ सफाई व रोशनी की व्यवस्था की गई थी, वहीं एडीएम व प्रशासक अमृत लाल बिंद, एसडीएम गजेंद्र सिंह , सीओ पंचम लाल, ईओ चंद्र कृष्ण पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक जय शंकर मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखी , पुलिस के जवान मुस्तैद दिखें । इस दौरान अमन सोनकर, अजीत जायसवाल, श्याम जायसवाल, श्री प्रकाश पाल, कमलेश शुक्ला, जितेन्द्र भारत, गोपाल निषाद, अशरफ अली, दिनेश यादव, ताज मोहम्मद, मो. शोएब, मुरारी शर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago