मालाड (पश्चिम)मे श्री राम कथा में सीता-राम विवाह प्रसंग सुन झूमे श्रद्धालु

प्रभु श्री राम हमें मर्यादा में रहना सिखाते हैं – मनोज अवस्थी

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
मालाड पश्चिम के म्हाडा एकता नगर में कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्री राम कथा में कथावाचक आचार्य मनोज अवस्थी ने व्यासपीठ से श्री राम विवाह का प्रसंग सुनाते हुए कहा, प्रभु श्री राम हमें मर्यादा में रहना सिखाते हैं। महाराज ने आगे कहा कि राजा जनक के दरबार में भगवान शिव का धनुष रखा हुआ था, एक दिन सीता ने घर की सफाई करते हुए उसे उठाकर दूसरी जगह रख दिया। उसे देख राजा जनक को आश्चर्य हुआ, क्योंकि धनुष किसी से उठता नहीं था। राजा ने प्रतिज्ञा की कि जो इस धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से सीता का विवाह होगा। उन्होंने स्वयंवर की तिथि निर्धारित कर सभी राजा- महाराजा को विवाह के लिए निमंत्रण भेजा। वहां आए सभी लोगों ने एक-एक कर धनुष को उठाने की कोशिश की, लेकिन किसी को भी इसमें सफलता नहीं मिली। गुरु की आज्ञा से श्री राम धनुष उठा प्रत्यंचा चढ़ाने लगे तो वह टूट गया। इसके बाद धूमधाम से सीता व राम का विवाह हुआ। 12 जनवरी से 20 जनवरी तक यह कथा चल रहा है। छत्रपति संभाजीराजे मैदान में चल रहे कथा की शुरुवात शाम 5 से 9 बजे तक चल रहा रह है ,जहां सैकड़ो की संख्या में भक्त मन्त्रमुगद्ध होकर कथा का रसपान कर रहें हैं।
इस कथा के मुख्य पोथी यजमान कलाकांत मिश्रा हैं। संचालन का कामकाज राजीव मिश्रा और अविनाश दिनेश पांडेय मीडिया प्रभारी का कार्य संभाल रहे हैं। इसके अलावा श्री राम कथा में अजीत पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोगों के सहयोग से इसके कथा का आयोजन चल रहा है। इस अवसर पर कथा में पहुँचे राजेश मिश्रा,पंकज पांडेय, मनोज सहित अन्य गणमान्यों का स्वागत किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिलाधिकारी का निर्णय — पूर्व स्वीकृत स्थानीय दरों पर कराया जाएगा निर्वाचन प्रपत्रों का मुद्रण

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन…

30 minutes ago

खराब मौसम के कारण ‘बलिया महोत्सव 2025’ एवं बलिया स्थापना दिवस का स्थल बदला

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में लगातार बने खराब मौसम और वर्षा के पूर्वानुमान को…

58 minutes ago

अभिभावक व शिक्षक ही संवारते हैं बच्चों का भविष्य – जी.एम. सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड परतावल के सिसरसियां मलमलिया स्थित इंटीग्रल पब्लिक हाई स्कूल का…

1 hour ago

मंडी समिति की लापरवाही से मुख्य सड़क पर रोज लग रहा भीषण जाम, राहगीर और किसान बेहाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां नगर इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की चपेट में है।…

1 hour ago

बी०एस०एस० परशुराम सेना ने कई प्रमुख पदों पर किया मनोनयन लोगों ने दी बधाई

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बी.एस.एस. परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० श्रीनाथ पाण्डेय और प्रदेश…

1 hour ago

पटखौली में गिरा विशाल पीपल का पेड़, घंटों जाम में फंसे वाहन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। लगातार 36 घंटे से हो रही रिमझिम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त…

2 hours ago