श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं ने मनाया दही-हांडी उत्सव

श्रद्धालुओं ने दही हांडी फोड़कर मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

पथरा बाज़ार/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले के पथरा बाजार क्षेत्र स्थित गौरी पाठक में सोमवार को धूमधाम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की, साथ ही भगवान श्रीकृष्ण व राधा की झांकी सजाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण व राधिका के रूप में रासलीला कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके बाद दही-हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्रद्धालुओं ने भगवान के जन्मोत्सव पर दिनभर व्रत रखा, इसके बाद शाम होते ही भगवान श्री कृष्ण व राधा की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई साथ ही अर्धरात्रि तक भगवान का भजन कीर्तन व कृष्ण लीला किया गया।
ततपश्चात युवा श्रद्धालुओं द्वारा दही हांडी कार्यक्रम रखा गया जहां श्रद्धालु पेड़ पर टंगे दही हांडी को फोड़ने के लिए एकजुट हुए, कई प्रयास के बाद श्रद्धालुओं ने दही हांडी फोड़ी। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के जयकारे से पूरा गांव गुंजायमान हो उठा।
इस अवसर पर अध्यक्ष राम केसरी निषाद, उपाध्यक्ष शिवनंदन निषाद, श्रवण निषाद, गोविंद निषाद, मिथिलेश निषाद, गंगाराम, डब्लू पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि नारायण स्वरूप पाठक उर्फ बबलू पाठक, धनंजय पाठक, बृजेश पाठक, अन्नू पाठक, ललाऊ पाठक, नरेंद्र पाठक, गोपाल पांडेय, डीएम पाठक, पिंकू पाठक, माता प्रसाद पाठक आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

3 minutes ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

58 minutes ago

Auto Stand Auction: भिंसवा ऑटो स्टैंड की नीलामी में 8.10 लाख की रिकॉर्ड बोली, राम निवास गुप्ता बने विजेता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंसवा चौराहा शिकारपुर स्थित ऑटो…

3 hours ago

30 मार्च को बस्ती मंडल में लगेगी पेंशन अदालत, 28 तक दें आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बस्ती मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याओं के समाधान…

3 hours ago

Ghaghara Bridge Accident: तुर्तीपार पुल निर्माण में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बेल्थरारोड-भागलपुर मार्ग पर तुर्तीपार स्थित घाघरा नदी पर निर्माणाधीन फोर-लेन पुल…

3 hours ago

बिहार दिवस 2026: उत्कृष्ट योगदान पर शिक्षक मृत्युंजय कुमार और विनोद कुमार सम्मानित, शिक्षा जगत में बढ़ाया मान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…

4 hours ago