देवरिया हत्याकांड के बाद पहली बार घर पहुंचा देवेश, परिवार को याद कर फूट-फूटकर रोया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के रूद्रपुर सर्किल के लेहड़ा हत्याकांड के बाद सत्यप्रकाश दुबे के पुत्र देवेश दुबे पांच दिन बाद पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच लेहड़ा टोला स्थित घर पहुंचे। हत्यारों ने उनके माता-पिता एवं भाई-बहन की हत्या कर घर को तहस-नहस कर दिया है। घर में मलबे को देख देवेश फूट-फूट कर रोने लगा। यह देख वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी भी भावुक हो गए। घर से 50 मीटर दूरी पर पुलिस की सुरक्षा में पहुंचे देवेश जैसे ही वाहन से उतरे कि दहाड़ मार रोने लगे। साथ चल रहे सुरक्षा कर्मियों ने देवेश को संभाला।
घर के चौखट पर जैसे ही देवेश पहुंचे कि वह मम्मी- पापा एवं भाई व दोनों बहनों को याद कर जोर-जोर से चिल्लाने लगे। कहा हे भगवान मेरे माता-पिता एवं भाई बहनों को क्यों हमेशा के लिए हमसे छीन लिए। हत्यारों को मेरे मम्मी पापा एवं भाई बहनों की चीख पुकार पर दया भी नहीं आई। फिर देवेश फूट-फूट कर रोने लगे।
घर के अंदर कोई भी सामान सुरक्षित नहीं है। हमलावरों ने अनाज रखने वाली डेहरी के अलावा बॉक्स, चूल्हा आदि को तोड़ दिया है।
टूटे हुए बॉक्स में सत्य प्रकाश एवं किरण व देवेश के छोटे भाई गांधी तथा बहन सलोनी का भी फोटो मिला। यह देखकर देवेश रोने लगे। बॉक्स के अंदर कुछ धार्मिक पुस्तक मिली।
घर के अंदर मौजूद जो भी बॉक्स व अटैचियां मिली वह टूटी हालत में थी। हत्या करने आए लोगों ने घर के अंदर कोई भी सामान सुरक्षित नहीं छोड़ा।
पूर्व सांसद एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के पुत्र भाजपा नेता शशांक मणि त्रिपाठी ने पीड़ित देवेश को अपनी तरफ से एक लाख नगद राशि सहायता के रूप में दिया। इसके अलावा उसकी बहन को नौकरी दिलाने के लिए आश्वासन दिया। इसके अलावा दोनों भाई देवेश एवं अनमोल की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली-ईद को लेकर पीस कमेटी बैठक: गाइड लाइंस पालन और सौहार्द बनाए रखने पर जोर

पीस कमेटी बैठकटैग - महराजगंज, होली, ईद, पीस कमेटी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, कानून व्यवस्थाआगामी होली…

5 minutes ago

क्या आपके लिए आज का दिन रहेगा शुभ? जानिए अपनी राशि अनुसार प्रभाव।

पंचांग 24 फरवरी 2026: फाल्गुन शुक्ल सप्तमी, होलाष्टक प्रारंभ, दुर्गाष्टमी व्रत, शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल…

6 minutes ago

चकबंदी लेखपाल के निलंबन पर संघ का विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। चकबंदी लेखपाल संघ ने सोमवार को लेखपाल राम प्रवेश…

17 minutes ago

कृषकों की समस्याओं के समाधान को गांव-गांव पहुंचेगा चकबन्दी प्रशासन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। चकबन्दी प्रक्रिया के तहत कृषकों से फीडबैक प्राप्त कर…

22 minutes ago

अलीगढ़ में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम पर हमला, टीम लीडर घायल

अलीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। दीवानी-कचहरी के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर…

23 minutes ago

शिकारपुर चौराहे पर अतिक्रमण का कहर: टैंपो-मारुति भिड़ंत ने खोली यातायात अव्यवस्था की पोल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के व्यस्ततम चौराहों में शामिल शिकारपुर चौराहा पर अतिक्रमण और…

29 minutes ago