राजस्व विभाग के विकास कार्यों की हुई समीक्षा

जिन विभाग की कार्य प्रगति की रैंकिंग खराब है वह अगले महीने में अच्छा रैंकिंग हो वर्ना होगी जवाब देही

आईजीआरएस से संबंधित आवेदन पत्र को तत्काल निस्तारण कराए, वर्ना डिफाल्टर होने पर होगी जवाब देही तय

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

राजस्व विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ संपन्न हुई। जिसमें बिंदुवार समीक्षा की गई। जीएसटी विभाग की कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य की प्रगति तत्काल बढ़ाये और राजस्व विभाग स्टांप बेल्थरारोड में जमीन प्लाटिंग में कमी पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा उनको नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। खनन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि मिट्टी दो मीटर से अधिक खुदाई नहीं होनी चाहिए उससे अधिक होती है तो उस पर तत्काल कार्यवाही की जाए और अवैध खनन रोकने का भी आदेश दिया। विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि बिजली चोरी पर कार्रवाई नहीं हो रही है इस सम्बन्ध में शासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है उस पर तत्काल कार्यवाही की जाए।

जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आईजीआरएस से संबंधित आवेदन पत्र को तत्काल निस्तारण कराए कोई भी आवेदन पत्र डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए। अगर कोई आवेदन पत्र डिफॉल्टर पाया जाता है तो आपकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही अधिकारियों के कार्य के हिसाब से एसीआर भी लिखी जाएगी। कोई भी आवेदन पत्र लंबित नहीं होनी चाहिए आवेदन पत्र को समय सीमा के अन्दर ही निस्तारण कराए। खाद औषधि विभाग के अधिकारी की कार्य प्रगति खराब पाए जाने पर उनके खिलाफ लेटर जारी करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस विभाग के अधिकारी को मीटिंग में उपस्थित होने के लिए लेटर जारी हुआ है और वह अधिकारी मीटिंग में अनुपस्थित पाए गए हैं तो उनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।
सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि माह जुलाई में जिन विभाग की कार्य प्रगति की रैंकिंग कम है वह अगले महीने में अधिक रैंकिंग बढ़ाये नहीं तो आपकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, सीआरओ, सभी एसडीएम और अन्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों और वैदिक मंत्रों से गूंजा गांव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर विकास खंड के ग्रामसभा अगया में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत…

7 minutes ago

परिवहन विभाग का विशेष मेला, कर भुगतान प्रक्रिया को बनाया गया आसान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में आयोजित परिवहन मेला के दौरान एकमुश्त कर…

55 minutes ago

फरेंदा में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनीं सैकड़ों फरियादें, भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण पर जोर

मौके पर जांच, समयबद्ध कार्रवाई और पारदर्शी समाधान के सख्त निर्देश,फरियादियों को मिला भरोसा महराजगंज…

60 minutes ago

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, बनकटाशिव धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर स्थित बनकटाशिव में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं…

2 hours ago

रेल चक्का जाम करने जा रहे कांग्रेसियो को रेलवे प्रशासन ने रोका

काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…

2 hours ago

देवरिया पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान, चौराहों और बाजारों में पहुंचकर किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के…

2 hours ago