संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में जनपद के विकास कार्यों के लिए 44 करोड़ 28 लाख 36 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने की।
बैठक में क्षेत्रीय सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चौहान मौजूद रहे। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक के दौरान जिला पंचायत के माध्यम से कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रस्तावों को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव, गौहर अली खान, राहुल यादव बादल, मोहम्मद अहमद समेत अन्य सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहे। अधिकारियों को प्रस्तावों को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
भूमी आवंटन की प्रकिया ने पकड़ी गति, सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय की पहल से जगी…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर तहसील में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आयकर…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा– 2026 को सकुशल, पारदर्शी और निष्पक्ष…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस…
अभियोग पंजीकृत बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार की रात ठेला हटाने को लेकर दो पड़ोसी की आपस…