कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित हुए छात्र
दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत मठिया में स्थित प्राथमिक विद्यालय में विभिन्न छात्रों को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।
शनिवार को प्रात: कालीन प्रार्थना सभा में शामिल एआरपी अनिल कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज और देश का विकास केवल शिक्षा से ही संभव होता है। शिक्षा वह साधन है जो समाज को केवल शिक्षित ही नहीं करती, वरन व्यक्ति के आत्मीय विकास में भी अहम योगदान निभाती है। इसके लिए हमे लगन से पढ़ाई करना चाहिए। बताया कि प्रत्येक विद्यालय में जिलाधिकारी के निर्देश पर बिना अनुपस्थित निरंतर विद्यालय आने वाले, कक्षा में टाप करने वाले, कविता आदि का शुद्ध पाठ करने वाले, एसएमसी व पीटीए की बैठक में उपस्थित रहने वाले अभिवावकों के पाल्यों, साफ-सुथरा व स्वच्छ रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत करने की योजना है। इस क्रम में एआरपी की मौजूदगी में प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने छात्रों को पुरस्कृत किया।
संवाददाता कुशीनगर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…