130 करोड़ देशवसियों को आगे बढ़ाने का उद्देश्य है विकसित भारत संकल्प यात्रा

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के हरैया विकासखंड मनिकाडिह में वैन द्वारा विकसित भारत योजना बताई गई।
विकसित भारत संकल्‍प यात्रा पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह ने कहा कि भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया और उस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार के विगत साढ़े नौ वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा 130 करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा है।
आज विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश भर में प्रारंभ हुई है। भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया, और उस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है।
मोदी सरकार के विगत साढ़े नौ वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं। इस दौरान 11 करोड़ घरों में शौचालय बनाए गए, 3.50 करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए गए, लगभग 22 करोड़ घरों को नल से स्वच्छ जल हेतु जल जीवन मिशन योजना चलाई गई।
रामकृपाल दुबे सहायक विकास अधिकारी हरैया ने बताया कि गरीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा काम शुरू,
मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में 9 करोड़ किसानों के खाते में 6000 रुपये प्रतिवर्ष डाले जा रहे हैं ताकि किसान बीज, खाद के लिए आत्मनिर्भर हो सके। 47 करोड़ गरीबों के जनधन के खाते खुलवाए गए जिन खातों में सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सहयोग राशियां डी.बी.टी. (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से बिना भ्रष्टाचार के इन तक पहुंचाई गई।
आजमगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत मनिकाडिह में विकसित भारत संकल्प यात्रा हरैया विकासखंड के ग्राम पंचायत मनिकाडिह पंचायत भवन पर सरकार की सभी योजनाओं का जानकारी उपलब्ध कराई गई।वैन द्वारा सभी जानकारी दी गई।विभाग के सभी कर्मचारी लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।
आवास प्रमाण पत्र , किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड का वितरण प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह द्वारा किया गया। समस्याओं से अवगत हुए लाभ पहुंचाया गया।
प्रमाण पत्र वितरण प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह, रामकृपाल दुबे सहायक विकास अधिकारी हरैया, ग्राम प्रधान मुनिराज सचिव अबू ओसामा ,लेखपाल मनीष यादव, पंचायत सहायक विभा वर्मा ,समूह की सखी इंदुमती आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

16 minutes ago

स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास लेखन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 19-20 को

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के समय में हो सकता है फेरबदल 1857 की क्रांति और प्लासी…

30 minutes ago

सीएचसी की सुरक्षा ध्वस्त, मरीजों की जगह कुत्तों का डेरा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल की व्यवस्थाओं पर…

44 minutes ago

जनसुनवाई पोर्टल का दुरुपयोग खराब हैंडपंप पर फर्जी निस्तारण का आरोप

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर विकासखंड में जनसुनवाई व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए…

57 minutes ago

शाहजहाँपुर में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दौरा प्रशासन सतर्क

हेलीपैड पर डीएम व एसपी ने किया स्वागत चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम…

1 hour ago

दिल्ली से लौटते समय रहस्यमय ढंग से गायब हुआ रेडियोग्राफर, 12 दिन बाद भी सुराग नहीं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपीपुर निवासी…

2 hours ago