विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन सादुल्लानगर मंडल में संपन्न

सादुल्लानगर/ बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 11 वर्षों की पूर्णता के उपलक्ष्य में “विकसित भारत संकल्प सभा” का भव्य आयोजन सादुल्लानगर के डाक बंगला परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में “विकसित भारत” के लक्ष्य को और सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख महंत वीरेंद्र दास रहे। व विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज श्रीवास्तव ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रताप गुप्ता द्वारा की गई। सभा को संबोधित करते हुए महंत वीरेंद्र दास ने अपने प्रेरणास्पद विचार रखते हुए पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारत अब आत्मनिर्भरता की ओर नहीं, बल्कि “विकसित राष्ट्र” की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। विशिष्ट अतिथि मनोज श्रीवास्तव ने भाजपा की उपलब्धियों और संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सशक्त अभियान चलाने की अपील की। सभा के अंत में अहमदाबाद में हाल ही में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की गई तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर रमेश चंद तिवारी व मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रताप गुप्ता ने भाजपा की जनसेवा यात्रा, संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी रणनीति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महंत वीरेंद्र दास, मनोज श्रीवास्तव, रमेश चंद तिवारी, विष्णु प्रताप गुप्ता, अरविंद मिश्रा (पूर्व मंडल अध्यक्ष), गुड़िया वर्मा (महिला मोर्चा अध्यक्ष), राधेश्याम गुप्ता, सुमित सिंह (जिला मंत्री भाजयुमो), राम मूरत प्रजापति, अतुल उपाध्याय, रमेश चौहान, आनंद बाबा, रमेश गुप्ता (प्रधान), राघव राम वर्मा, अवधेश उपाध्याय, भगवान पूजन पटेल, चैतू यादव, विजय गुप्ता, रुद्र कुमार यादव, दयाशंकर तिवारी, अनूप शुक्ला, पंकज श्रीवास्तव, हनुमान गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, प्रमोद त्रिपाठी, राजकुमार शर्मा, राम अवध शर्मा, मीडिया प्रभारी आशीष गुप्ता, सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, कार्यकर्ता एवं पत्रकार बंधु व क्षेत्र के सैकड़ो महिलाएं व पुरूष कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Karan Pandey

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

1 hour ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

12 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

13 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

14 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

14 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

14 hours ago