गणेश विसर्जन यात्रा पर टूटा कहर: ट्रक की टक्कर से 8 श्रद्धालुओं की मौत, 20 से अधिक घायल

सांकेतिक फोटो

हासन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कर्नाटक के हासन जिले के मोसाले होसाहल्ली गांव में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान शुक्रवार रात एक भीषण हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी यात्रा में अचानक एक ट्रक घुस आया, जिससे कम से कम 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात लगभग 8 बजकर 45 मिनट पर गणेश चतुर्थी के अंतिम दिन हुआ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों में ज्यादातर युवा लड़के शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल आठ से अधिक लोगों का हासन के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक अरकलागुडु से आ रहा था और चालक भुवसनेश वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़कर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक एक लॉजिस्टिक्स कंपनी का है।

सरकार का मुआवजा व सहायता
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार घायलों के इलाज का पूरा खर्च वहन करेगी। सीएम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि “मैं दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

नेताओं ने जताया शोक
केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने भी हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “हासन तालुका में गणपति विसर्जन यात्रा के दौरान हुए इस भीषण हादसे की खबर से मैं बेहद दुखी हूं।”

गांव और आसपास के इलाके में इस दर्दनाक घटना के बाद शोक की लहर है। प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

9 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

9 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

9 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

9 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

9 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

9 hours ago