क्षेत्र की जनाकांक्षाओं को साकार करने के लिए संकल्पित हूँ: गणेश चौहान

दशकों पुराने रास्ते के विवाद को सुलझाया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा विधानसभा के विधायक गणेश चंद चौहान की पहल पर संत कबीर विज्ञान आश्रम पचरा संपर्क मार्ग पर चल रहे दशकों के विवाद का दोनों पक्षों की सहमति के बाद पटाक्षेप हो गया। दोनों पक्ष आपसी सहमति के आधार पर संत कबीर विज्ञान आश्रम के लिए रास्ता देने को तैयार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुआनो नदी के तट पर स्थित संत कबीर विज्ञान आश्रम पर आवागमन को लेकर दशकों से दो पक्षों के बीच रास्ते का विवाद चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद चौहान पचरा गांव पहुंचे। जहाँ उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर करीब एक घंटे तक बातचीत कर दोनों पक्षों की तर्कों को सुनने के बाद विधायक ने बीच का रास्ता निकालते हुए लोगों को थोड़ी-थोड़ी जमीन अपने हिस्से की छोड़ने की बात कही। जिससे दोनों पक्षों ने आपसी सहमति जताई।
इस अवसर पर विधायक गणेश चंद चौहान ने कहा कि क्षेत्र के जनाकांक्षाओं को साकार करने के लिए हम संकल्पित हैं। जहां भी हमारी आवश्यकता महसूस होगी हम सदैव लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पौली भरत भुआल चौधरी, जिला मंत्री कपिल देव कन्नौजिया, मण्डल महामंत्री भुवनेश मणि त्रिपाठी, मण्डल मंत्री दरोगा सिंह, उमेश सिंह, पप्पू तिवारी, प्रदीप पाल, कमलेश चौरसिया, अजय सोनकर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

9 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

9 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

10 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

10 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

10 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

12 hours ago