स्वप्न देखना अच्छा होता है, उस पर
अमल करना और भी अच्छा होता है,
आस्था बलशाली होती है, उसको
फलीभूत करना और प्रबल होता है।
जीवन में चाहत जिसको भी होती है,
हमेशा उसकी मदद गार ही होती है,
इस पथ प्रशस्त पर बढ़कर करें कार्य
तो उसकी चाहत अजेय हो जाती है।
यह चाहत भी जिन्दगी की हर सुबह
कुछ अद्भुत शर्ते ले कर आती है,
जिन्दगी की हर संध्या में चाहत कुछ
सच्चे झूठे अनुभव दे कर जाती है।
चाहत चाहे कितनी भी ऊँची हो,
राहें मंज़िल पैरों के नीचे होती हैं,
पैरों को ऊपर कर उल्टे चलने में
तो राहें अति दुष्कर हो जाती हैं।
इन राहों पर सीधे उल्टे पैरों चल
कर जो मंज़िल तक पहुँच सका,
कर्तव्य शीलता के द्वारा पहुँचा उस
मंज़िल तक और सफल हो सका।
ऐसे ही स्वप्नो की दुनिया है जीवन
मंज़िल पाने में आँसू तक आ जाते हैं,
वहीं अगर राहें सुगम्य और सरल हों,
ऐसे अनुभव मुसुकाने फैला जाते हैं।
आँसू और मुस्कान राहों की यादें
बनकर जीवन को सरस बनाती हैं,
आँसू सूखें, मुसुकाने फीकी हों जायें
आदित्य चाहतें भी स्थिर हो जाती हैं।
जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…
इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…
इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…
कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…