कमिश्नरेट में भी पंचम तल की चाहत!

मुख्यमंत्री की फटकार के बाद बदले जाएंगे भवन के नक्शे

लखनऊ।(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) प्रदेश के पुलिस कमिश्नरेट जिलों में अब कमिश्नर साहबान को भी अपना स्थायी दफ्तर मिलने जा रहा है। लंबे समय से जहां-तहां, कभी पुराने एसएसपी कार्यालय तो कभी किराए के भवनों में व्यवस्था चल रही थी, अब पुलिस कमिश्नरों के लिए अलग से आधुनिक और स्थायी बिल्डिंग बनाए जाने की तैयारी है। लेकिन बिल्डिंग के प्रारंभिक डिजाइन को लेकर सूबे के मुखिया ने कड़ा ऐतराज जताया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस आवास निगम को इन भवनों के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नक्शे तैयार कर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया। लेकिन जैसे ही नक्शा सामने आया, मुख्यमंत्री नाराज़ हो गए।

गुंबद और पांचवां तल बना विवाद की जड़
मुख्यमंत्री को खासतौर पर दो बातें खटकीं—पहली, इमारत के ऊपरी हिस्से को गुंबदनुमा स्वरूप दिया गया था, जो उन्हें “राजशाही” जैसा प्रतीत हुआ। दूसरी, कमिश्नर के बैठने के लिए पांचवां तल प्रस्तावित किया गया था। इस पर मुख्यमंत्री ने तल्ख लहजे में सवाल उठाया कि अगर कोई पीड़ित या आम जनता अफसर से मिलने आए तो क्या उसे पांचवीं मंजिल तक चढ़ाया जाएगा?

साफ निर्देश: जनता के लिए नीचे बैठें अफसर
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी वरिष्ठ अफसरों के दफ्तर भूतल या पहले तल पर ही बनाए जाएं ताकि जनता की सीधी पहुंच सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा गुंबद जैसे डिज़ाइन को भी तत्काल बदलने का आदेश दिया गया है।

अब डीजीपी को सौंपी जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण के बाद पुलिस विभाग के मुखिया (DGP) को खुद पूरे निर्माण की निगरानी और संशोधित डिजाइन पर अमल सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी है। सूत्रों का कहना है कि अब नए सिरे से प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसमें कार्यात्मकता, जनता की पहुंच और आधुनिकता का संतुलन होगा।

बदलाव की बयार… जमीन से जुड़े अफसर चाहिए
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री अफसरशाही में जनसंपर्क और जवाबदेही को सबसे ऊपर रखना चाहते हैं। पांचवें तल की “ऊंची चाहत” अब धरातल की जिम्मेदारी में बदली जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

अंक ज्योतिष के अनुसार जानें करियर, धन, प्रेम और भविष्य

🔱 आज का मूलांक राशिफल: अंक ज्योतिष के अनुसार जानें करियर, धन, प्रेम और भविष्य…

35 minutes ago

राशिफल : मेष से मीन तक जानें आपका दिन कैसा रहेगा

वैदिक ज्योतिष पर आधारित है, जिसमें ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार मेष से लेकर मीन…

40 minutes ago

आज का दिन कितना शुभ? पंचांग से जानें पूरे दिन का फल

🪔 आज का पंचांग 2 फरवरी 2026: शुभ योग, राहुकाल, नक्षत्र और मुहूर्त की संपूर्ण…

41 minutes ago

केंद्रीय बजट 2026: मध्यम वर्ग, किसान और युवाओं को क्या मिला?

संतुलन की पतली रस्सी पर बजट 2026: आर्थिक अनुशासन, विकास और मध्यम वर्ग की उम्मीदें…

44 minutes ago

माघी पूर्णिमा पर जिले भर में श्रद्धा से मनी संत रविदास जयंती

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद में संत शिरोमणि गुरु…

3 hours ago

केंद्रीय बजट सतत विकास के लिए मजबूत आधार: विजय कुशवाहा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन विजय कुशवाहा ने केंद्रीय बजट 2026–27…

4 hours ago