डिप्टी सीएमओ ने बंद कराया फर्जी हेल्थ केयर सेंटर

नोटिस जारी कर डॉ मो.अयूब और डॉ सुनैना खान के मांगे कागजात आगे होगी बड़ी कार्यवाही

फर्जीवाड़ा करने वाले किसी भी सूरत में नही बख्से जायेंगे -सीएमओ

जलालाबाद/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आर के गौतम ने डिप्टी सीएमओ आसिफ अली से प्रिंस हेल्थ केयर सेंटर की कराई जांच जहाँ पर न कोई मरीज मिला और न ही डॉक्टर लेकिन अस्पताल के अंदर सभी सुविधाएं ठीक ठाक थी, जहाँ मरीजों का इलाज किया जाता था। क्लिनिक संचालक को जानकारी होने पर जांच से पहले ही अस्पताल से मरीजो को हटा दिया था, इसलिए मौके पर कोई भी डॉक्टर नही मिला। जाहिर है की फर्जी तरह से अस्पताल पिछले कई महीनों से संचालित है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के गौतम ने जानकारी देते हुए बताया की उनके आदेश पर एसीएमओ आसिफ अली ने पहुँच कर जांच पड़ताल की और सम्बंधित क्लीनिक संचालक को नोटिस दिया गया है, की वह रजिस्ट्रेशन के कागजात दिखाएं कागजात न दिखाने की दिशा में सम्बंधित डॉ जिनके नाम पर रजिस्ट्रेशन दिखाया गया है और वह पढ़ाई कर रहे हैं उन पर भी कार्यवाही होगी और क्लीनिक को सीज किया जायेगा।
यह कोई एकलौता क्लीनिक नही है और भी हैं जो इसी तरह से संचालित किये जा रहे हैं उन पर जल्द ही बड़ी कार्यवाही की ओर स्वास्थ्य विभाग कदम बढ़ा रहा है।
जब डिप्टी सीएमओ आसिफ अली से जिला अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक डॉ ऊषा चंद्रा के बारे में पूछा गया जिनका नाम बोर्ड पर अंकित था तो वह कोई जबाब नही दे सके। बहरहाल इस पूरे मामले में डिप्टी सीएमओ बचाने का भरसक प्रयास करते रहे लेकिन मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश की अवहेलना नही कर पाये।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

6 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

6 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

7 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

7 hours ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

7 hours ago

मिशन शक्ति, महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव की दी जानकारी

कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…

7 hours ago