Categories: Uncategorized

किसानों की आय दुगनी करने में सहयोग करें विभागीय अधिकारी-कर्मचारी

किसानों को करें जागरूक, ताकि योजनाओं का अधिक से अधिक लें लाभ

बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग की आत्मा योजनांतर्गत विकास खंड स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के के लिए हम सब प्रयास करेंगे कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिले।

बैठक में किसानों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। बेरुआरबारी ब्लॉक के एटीएम ने बताया कि क्रय केंद्र पर किसानों से प्रति बीघा 10 कुंतल धान खरीदी जाने का मानक है, जबकि उन्नतशील धान की प्रजातियां 15 कुंतल प्रति बीघा तक का उत्पादन देती है। अन्य विकास खंड के कर्मचारियों ने भी बेहतर उत्पादकता और किसानों की बेहतरी के लिए अपने अपने सुझाव दिए। जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक इंद्राज को निर्देश दिया कि सभी सुझावों को ध्यान में रखते हुए निदान के लिए अपनी कार्यवाही शुरु कर दें। कृषि उत्पादों की बिक्री के लिए सीडीओ प्रवीण वर्मा ने ई-नाम योजना की जानकारी सभी को दी और अधिक से अधिक किसानों को पंजीकृत कराने की बात कही। सब्जी एवं फल की खेती की संभावनाओं को देखते हुए कार्ययोजना तैयार कर अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से क्रियान्वित करने पर भी बल दिया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

🤖 रोबोटिक डॉग ने लूटी महफिल, पूर्वांचल में विज्ञान महोत्सव बना आकर्षण का केंद्र

पूर्वांचल की धरती पर विज्ञान का उत्सव! दूसरे दिन 10 रॉकेट लॉन्च, बच्चों को मोहित…

23 minutes ago

अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार 105 ग्राम अफीम बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जैतीपुर एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

34 minutes ago

चोरी के दो ट्रक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)थाना तरकुलवा और थाना मईल की संयुक्त पुलिस टीम ने ट्रक चोरी की…

39 minutes ago

खेल और राजनीति के नायक: 29 अक्टूबर के गौरवशाली जन्मदिन

“29 अक्टूबर के प्रेरणास्रोत: देश को गौरवान्वित करने वाले व्यक्तित्व – विजेन्द्र सिंह और देवुसिंह…

1 hour ago

लखनऊ में सुबह से हो रही बारिश से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह से लगातार…

2 hours ago

किस राशि पर धन वर्षा, कौन रहेगा सावधान?

🌞 29 अक्टूबर 2025 राशिफल : बुद्ध के दिन भाग्य का साथ, जानिए किस राशि…

2 hours ago