अंगनवाड़ी नियुक्ति में फर्जी आय प्रमाण पत्र मामले में लेखपाल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई

आवेदिकाओं की नियुक्ति निरस्त एवं ऍफ़०आई०आर० दर्ज करने के निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। बलिया की तहसील सदर अंतर्गत बेलहरी परियोजना के दो अंगनवाड़ी केंद्र — बजरहा एवं रेपुरा — में नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र के माध्यम से अनुचित लाभ प्राप्त करने का मामला प्रकाश में आया है प्राप्त शिकायतों के आधार पर तहसीलदार सदर द्वारा कराई गई जांच में यह तथ्य सामने आया कि उक्त केंद्रों की आवेदिकाएं श्रीमती गुड़िया पत्नी मनीष कुमार (रेपुरा) एवं श्रीमती अमृता दुबे पत्नी आलोक कुमार दुबे (बजरहा) ने बीपीएल प्रमाण पत्र के माध्यम से नियुक्ति हेतु आवेदन किया था, जिसमें उनकी पारिवारिक मासिक आय ₹3800 से कम दर्शाई गई थी। जबकि जांच में यह पाया गया कि दोनों आवेदिकाओं के परिवार के सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत हैं और बीपीएल श्रेणी में नहीं आते हैं। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि इन फर्जी प्रमाण पत्रों को बनवाने में लेखपाल दिव्यांशु कुमार यादव, क्षेत्र आमघाट, तहसील बलिया सदर की संलिप्तता रही है। लेखपाल द्वारा आवेदिकाओं के साथ मिलीभगत कर फर्जी बीपीएल प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। इस गंभीर अनियमितता को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित आवेदिकाओं की अंगनवाड़ी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाती हैं,सीडीपीओ को निर्देशित किया गया है कि संबंधित आवेदिकाओं के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराई जाए, एस.डी.एम. सदर को निर्देशित किया गया है कि संबंधित लेखपाल के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही संचालित कर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,यह प्रशासन द्वारा निष्पक्ष चयन प्रक्रिया एवं सरकारी नियमों की पारदर्शिता बनाए रखने हेतु एक कठोर कदम है।

Karan Pandey

Recent Posts

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

घुघली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस…

6 seconds ago

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, पथराव; 15 हिरासत में

जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक…

4 minutes ago

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

53 minutes ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

1 hour ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

2 hours ago

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

2 hours ago