विभागवार वृक्षारोपण लक्ष्य निर्धारित


09 जुलाई को जनपद में होगा 39.72 लाख पौधों का एकदिवसीय महा पौधरोपण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 37 करोड़ पौधरोपण अभियान के अंतर्गत जनपद कुशीनगर में कुल 39,72,500 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह महा वृक्षारोपण अभियान 09 जुलाई 2025 को एक ही दिन में संपन्न होगा। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को कड़े निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में जनपद के लिए पौधरोपण लक्ष्य 35 करोड़ निर्धारित था, जिसे बढ़ाकर अब 37 करोड़ कर दिया गया है। इसी क्रम में कुशीनगर जिले के लिए विभिन्न विभागों को उनके योगदान के अनुसार पौधरोपण लक्ष्य आवंटित किए गए हैं।

विभागवार पौधरोपण लक्ष्य इस प्रकार हैं:

वन विभाग:10,49,600,पर्यावरण विभाग: 1,49,000,ग्राम विकास विभाग: 15,71,000,राजस्व विभाग: 1,32,000,पंचायती राज विभाग: 1,60,000,नगर विकास विभाग: 46,000,लोक निर्माण विभाग: 11,000,सिंचाई एवं जल संसाधन: 5,500,नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति: 5,500,रेशम विभाग: 42,000
,कृषि विभाग: 5,13,040,पशुपालन विभाग: 6,000,सहकारिता विभाग: 7,000,उद्योग विभाग: 8,000
,ऊर्जा विभाग: 4,620,माध्यमिक शिक्षा: 10,000,बेसिक शिक्षा: 16,000,प्राविधिक शिक्षा: 5,000,उच्च शिक्षा: 18,000
,श्रम विभाग: 2,300,स्वास्थ्य विभाग: 9,000,परिवहन विभाग: 2,200,उद्यान विभाग: 1,94,000,पुलिस विभाग: 5,740

वहीं रेलवे, रक्षा, आवास विकास और औद्योगिक विकास विभागों के लिए इस वर्ष कोई पौधरोपण लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है।

जिलाधिकारी तंवर ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि स्थल चयन, मृदा कार्य, एवं पीएमएस पोर्टल पर फीडिंग जैसे सभी पूर्वाभ्यास समय से पूरे किए जाएं, ताकि वृक्षारोपण दिवस को कोई व्यवधान न हो। साथ ही वृक्षारोपण कार्ययोजना को तत्काल प्रभागीय वनाधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रभाग, कुशीनगर को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान न केवल प्रशासनिक उत्तरदायित्व है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे हर स्तर पर सफल बनाना आवश्यक है

Editor CP pandey

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

9 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

9 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

10 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

10 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

10 hours ago