गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करने का मुख्य उद्देश छात्रों को उनके रचनात्मक विचारों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रुचि को बढ़ावा देता है।
उक्त बातें विज्ञान प्रदर्शनी के मंडलीय नोडल अधिकारी एवं राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद ने समग्र शिक्षा तथा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत प्रदर्शित की गई मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में कहीं।
इसके पूर्व इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद तथा जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर की प्रतिनिधि रेमी यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रदर्शनी के प्रभारी मिथिलेश कुमार निषाद ने कहा की छात्रों द्वारा किए गए वैज्ञानिक नवाचारों ,विचारों और परियोजनाओं को प्रस्तुत करने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के नोडल डॉ. राजेश चंद्र गुप्त ने कहा कि इन प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों के अधिगम का स्तर पता चलता है और उनके नवाचार उद्घाटित होते हैं। निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में रेमी यादव, डॉ. ईजी दास, विशाल कुमार गुप्ता, प्रेमचंद्र व वेद प्रकाश सिंह रहे। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या डा. सरोज व ज्ञानेश पांडेय ने भी अपने विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से संजय कुमार यादव, डॉ. दीपक सिंह, चंद्रशेखर गुप्ता, सुधा पासवान, प्रशांत , वीरेंद्र कुमार सिंह, राजेश शर्मा, मृत्युंजय श्रीवास्तव, वंदना गुप्ता, नेहा श्रीवास्तव, अभिराम तिवारी, जयदीप सहाय, राधेश्याम का योगदान रहा।
कार्यक्रम के संपादन में जयप्रकाश ,अम्बकेश सिंह व कृपाशंकर का विशेष भूमिका में रहे। प्रतियोगिता के परिणाम के रूप में सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज ,देवरिया की नीतू कुमारी ने प्रथम स्थान तथा बब्बन सिंह इंटर कॉलेज, कोठी, देवरिया के अनुराग सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किए। जूनियर वर्ग में सिक्कू निषाद एवं राजमणि सिंह चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज सिसवा बाजार महाराजगंज ने प्रथम स्थान एवं वीर शिवाजी इंटर कॉलेज सरहरी गोरखपुर के अमन कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
आज का मूलांक राशिफल: अंक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफलआज का मूलांक राशिफल…
3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…
पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…
1575 – तुकारोई की लड़ाई में अकबर की विजयअकबर ने 3 मार्च 1575 को तुकारोई…
महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…