देवरिया रोडवेज एआरएम के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

ट्रक के पहिए से उछला पत्थर बना हादसे की वजह, बाइक अनियंत्रित होकर पलटी

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जिले में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) कपिल देव प्रसाद के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार बेटे को एक ट्रक के पहिए से उछला पत्थर जा लगा, जिससे वह संतुलन खो बैठा और बाइक सड़क पर पलट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एआरएम कपिल देव प्रसाद आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं और वर्तमान में देवरिया में रोडवेज में तैनात हैं। उनका बेटा किसी कार्य से बाइक से जा रहा था, तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक के पहिए से एक बड़ा पत्थर उछलकर उसकी बाइक पर जा गिरा। पत्थर की सीधी टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक युवक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने ट्रक की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। हादसे को लेकर क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासनिक अधिकारी और रोडवेज विभाग के कर्मचारी भी शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत ने संदिग्ध ईरानी तेल टैंकरों को रोका, समुद्री निगरानी कड़ी

भारत ने इस महीने अपने समुद्री क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के चलते ईरान से जुड़े…

17 minutes ago

U.S. Department of Justice की फाइलों से हलचल, Jeffrey Epstein कनेक्शन के बाद DP World प्रमुख का इस्तीफा

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) द्वारा यौन अपराध के दोषी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े…

19 minutes ago

जंगल में छिपी शराब फैक्ट्री पर पुलिस का प्रहार, फरार आरोपियों की तलाश तेज

जंगल में चल रही थी मौत की फैक्ट्री: बलुअहिया नर्सरी में पुलिस का धावा, 4…

21 minutes ago

दिल्ली-NCR में तेज धूप के बाद 18 फरवरी को बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

मौसम (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली और उसके आसपास के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीते 24 घंटों…

1 hour ago

चार लेन रेल ओवरब्रिज से खत्म हुआ रुनकता–रोहता का जाम

मार्ग पर यातायात हुआ आसान, आगरा को मिली बड़ी सौगात आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा जनपद…

1 hour ago

17 फरवरी का इतिहास: स्मृतियों में अमर व्यक्तित्व

17 फ़रवरी को हुए प्रमुख निधन ,इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्व 17 फ़रवरी…

1 hour ago