सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, जनता से किया सीधा संवाद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कानून व्यवस्था को मजबूत करने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से देवरिया पुलिस द्वारा बुधवार को व्यापक स्तर पर मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में यह अभियान प्रातः 5 बजे से 8 बजे तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ संचालित किया गया।

इस अभियान के दौरान सभी थाना प्रभारी और थानाध्यक्ष स्वयं सड़कों पर उतरे और सुबह टहलने निकलने वाले नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अभियान का मुख्य उद्देश्य मित्र पुलिसिंग को बढ़ावा देना, सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना और छोटे-मोटे विवादों का मौके पर समाधान करना रहा।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी। इस दौरान चोरी की आशंका वाले वाहनों की जांच, तीन सवारी चलने वालों पर कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों का चालान, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर दंडात्मक कार्रवाई तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम की गई। साथ ही अवैध असलहा और मादक पदार्थों की तस्करी पर भी सतर्क निगरानी रखी गई।

ये भी पढ़ें – Best Smartphone Under 10,000: 2026 में 10 हजार से कम कीमत वाले बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स, फीचर्स में दमदार

जनपद स्तर पर कुल 19 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 382 व्यक्तियों और 241 वाहनों की जांच की गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की खुले दिल से सराहना की और इसे सुरक्षा की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

देवरिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियानों को आगे भी नियमित रूप से जारी रखा जाएगा, ताकि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।

ये भी पढ़ें – मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में बड़ा घोटाला: 48 अयोग्य कोर्स कोऑर्डिनेटर नियुक्त, दो साल में 6.91 करोड़ का भुगतान

Karan Pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

8 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

8 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago