देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना रुद्रपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडे व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
23 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर जाफराबाद मोड़, करिहवा पुल के पास से कृष्णा दूबे पुत्र प्रमोद दूबे निवासी एकला मिश्रौलिया (थाना रुद्रपुर) को पकड़ा गया। उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, मुख्य आरक्षी इन्द्रजीत कुमार, आरक्षी चंद्रकांत गौड़, कन्हैया चौधरी और जवाहर बिंद शामिल रहे।
शारदीय नवरात्र: थावे से देवरिया तक मां के दरबार में भक्तों का तांता, जयकारों से…
चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…
सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…
कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…
यूपी की सियासत में हलचल! 2027 चुनाव से पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लेकर क्यों…