बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज नगर क्षेत्र में लवरछी बाईपास के निकट रॉयल फिटनेस क्लब के उद्घाटन के साथ ही युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि इस आधुनिक फिटनेस सेंटर के शुरू होने से युवाओं को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक होने का बेहतर अवसर मिलेगा।
मंगलवार को नगरपालिका क्षेत्र स्थित लवरछी बाईपास एवं बड़ौदा बैंक के समीप रॉयल फिटनेस क्लब का भव्य उद्घाटन बसपा नेता श्रीप्रकाश पाल और हरेराम यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्रीप्रकाश पाल ने कहा कि रॉयल फिटनेस क्लब के खुलने से बरहज क्षेत्र के युवाओं को अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता को विकसित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि फिटनेस केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास और अनुशासन को भी बढ़ावा देता है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिटनेस क्लब नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए लाभदायक साबित होगा और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
कार्यक्रम में आयोजक गौरव यादव, हरेराम यादव, अजय बहुगुणा, सौरभ, अंकित, मायाराम यादव, अंगद यादव, रिंकू सिंह, विनय सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…
लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…
AI निर्मित हरदोई में खून से मांग भरने का दावा, डेढ़ साल साथ रहने के…
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ से देश में शोक की लहर! 19 श्रद्धालुओं की मौत से…
फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…
शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…