कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l बेसिक शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत, निपुण भारत मिशन जन जागरूकता अभियान व बालिका शिक्षा एवं सशक्तीकरण अभियान के तहत चल रही योजनाओं के, एलईडी वैन के माध्यम से रूट चार्ट बनाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। गत दिनों डीएम रमेश रंजन, सीडीओ गुंजन द्विवेदी व बीएसए डा. रामजियावन मौर्य ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
गुरुवार को दुदही व गोड़़रिया के प्राथमिक विद्यालय सहित विकास खण्ड के चार स्थानों पर एलईडी वैन के माध्यम से जागरूक किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि, बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत संचालित आपरेशन कायाकल्प से प्रदेश के विद्यालयों की बदलती तस्वीर की जानकारी अब गली-मुहल्लों तक में पहुंचाई जा रही है। इसके तहत दीक्षा एवं रीड एलांग रूप से बच्चों को मिल रही आनलॉइन शिक्षा, डीबीटी से मिला अभिभावकों को सम्मान, बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान, पढ़ रही बेटियाँ, बढ़ रही बेटियॉ, सफलता की कहानियां लिख रही बेटियां तथा निपुण हो हर बच्चा बनाएगा अपना भविष्य, जैसे कार्यक्रमों को एलईडी वैन के माध्यम से प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान ओपी सिंह, शिवशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…
पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…
उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…
देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…
फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…
फोटो X लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र…