बरहज-सोनूघाट मार्ग निर्माण को लेकर जरार रमन में चौथे दिन हुआ प्रदर्शन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
बरहज-सोनूघाट मार्ग निर्माण की माँग को लेकर आज चौथे दिन भी सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में जरार रमन में ग्रामीणों के साथ सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार विरोधी नारेबाज़ी करते हुए जल्द सड़क निर्माण की माँग उठाई।

सपा नेता विजय रावत ने कहा कि “बरहज-सोनूघाट मार्ग एक्सीडेंट मार्ग बन चुका है। अगर आप सभी सहयोग करें तो छह महीने के अंदर यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। सड़क बनवाने के लिए जेल भी जाना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बरहज विधानसभा विकास से पिछड़ गया है। विधानसभा की अधिकांश सड़कें जर्जर हैं, जिससे आमजन परेशान है। उन्होंने कहा कि यह सरकार रोजगार विरोधी ही नहीं बल्कि विकास विरोधी भी है।

विजय रावत और रामनन्द यादव ने ग्रामीणों से अपील की, कि वे इस आंदोलन में सहयोग दें ताकि भ्रष्टाचार और लापरवाही से भरी इस सरकार को जगाया जा सके और सड़क निर्माण जल्द हो।

इस मौके पर मुख्य रूप से रामानंद यादव, दिनेश यादव, रामबदन कुशवाहा, राजू गौड़, इब्राहिम अली, रामसूरत यादव, अमरूद सिंह, पवन सिंह, रूपेश सिंह, अनिल यादव, विकेश यादव, रामनगर यादव, मुकेश सिंह, रामजन्म मदेशिया सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

2 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

2 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

2 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

2 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

3 hours ago

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, देर रात तक चला जलाभिषेक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले भर के शिव मंदिरों में…

3 hours ago