सहारा कम्पनी में जमा धन वापस दिलाए जाने के लिए प्रदर्शन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के विकास खंड मिहींपुरवा के जनजातीय थारू समाज ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुँच कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पीसीएल और सहारा कम्पनी में जमा धन वापस दिलाए जाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल सैकड़ों लोगों ने बताया कि उनका कई लाख रूपये फंसा हुआ है।

विकास खंड मिहिपुरवा के थारू जनजातीय गांव आंबा, बर्दिया और विशुनापुर के ग्रामीण बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां पर सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि सहारा और पीसीएल कंपनी में उन सभी का रूपये जमा किया गया। 200 से अधिक लोगों का लाखों रूपये जमा करा लिया गया। अब उन्हीं का रूपये वापस नहीं किया जा रहा है। जबकि सभी ने मेहनत और मजदूरी कर भविष्य के लिए रूपए जमा किया था। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सभी ने जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र को ज्ञापन देकर जमा रूपये वापस दिलाए जाने की मांग की ।

इस दौरान राम प्यारी, पार्वती, राम प्रसाद, सीता देवी, मक्कू, सुरेश राना, मनी राम, चेतानी देवी, दीपक, माया देवी, प्रियंका समेत अन्य शामिल रहे। गांव से 100 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला मुख्यालय ग्रामीण पहुंचे। सभी ने शिकायत की नोटरी भी बनवाई। इसके बाद डीएम को जमा धन का शपथ पत्र भी सौंपा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

7 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

7 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

7 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

7 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

7 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

7 hours ago