बरहज-सोनूघाट मार्ग निर्माण हेतु तीसरे दिन करमटार में प्रदर्शन

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।शनिवार को बरहज विधानसभा की जर्जर सड़क बरहज-सोनूघाट मार्ग बनाने हेतु तीसरे दिन करमटार चौराहे पर सैकड़ों नौजवानों व ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया और सपा नेता विजय रावत को अपना समर्थन दिया। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास का कोई काम नहीं हो रहा हैं जिसका जीता जागता सबूत बरहज-सोनूघाट मार्ग व मोहन सेतु करूअना मगहरा मार्ग है। बरहज सोनूघाट मार्ग बनाने हेतु सैकड़ों की संख्या में आकर धरने को समर्थन दिया है इसके सभी का आभारी हूं। यह सड़क पिछले कई सालों से टूटी व जर्जर पड़ी है जिसके वजह से इस सड़क पर आम आदमी का चलना दुशवार हो गया है और सड़क टुटी होने के कारण आये दिन दुर्घटना हो रही हैं लेकिन शासन प्रशासन सुनने का नाम तक नहीं ले रहे हैं इस लिए हम लोगों एक दिन कैंप कर हर चटी चौराहे पर सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं अगर उसके बाद भी यह सरकार नही जगी तो बरहज सोनूघाट सड़क बनाने हेतु बरहज से सोनूघाट तक पद यात्रा निकाली जाएगी जिसमें सब के सहयोग की ज़रूरत है क्योंकि कोई भी लड़ाई जनता के सहयोग से लड़ी जाती हैं क्या जनता इस सड़क को बनाने में मेरा सहयोग करेगी। सभी लोगों ने हाथ उठाकर कर समर्थन दिया। इस दौरान मुख्य रूप से रणविजय सिंह, धन्नु गुप्ता, ऋषि केश, सनी कुशवाहा, विपिन सिंह, राहुल यादव, सत्यम सिंह, दिनेश यादव, संजय कुमार, दिलीप, प्रवीण चौहान, चन्दन पासवान, आदित्य कुमार आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago